लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में उपचुनावः सीएम चौहान बोले-कांग्रेस नेता मुझे नालायक और गाली देते हैं, मैं विकास के काम करूंगा, तो नारियल फोडूंगा या नहीं?

By भाषा | Updated: October 30, 2020 13:33 IST

"वे कभी मुझे नालायक बताते हैं, तो कभी कहते हैं कि मैं नारियल ही फोड़ता रहता हूँ। अब मैं विकास के काम करूंगा, तो नारियल फोडूंगा या नहीं फोडूंगा?" चौहान ने कहा कि उनके किए विकास कार्य केवल "ट्रेलर" हैं और "पिक्चर तो अभी बाकी है।"

Open in App
ठळक मुद्देसांवेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश के पूर्व जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रचार के लिए आए थे।चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से पूछा, "क्या आपको ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो हमेशा धन की कमी का रोना रोता रहे?"मुख्यमंत्री रहने के दौरान खासकर गरीबों और किसानों से जुड़ी योजनाओं के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

भोपालः मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनावों के प्रचार में कांग्रेस की ओर से जारी व्यक्तिगत हमलों पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के पास उन्हें बुरे शब्द कहने के अलावा कोई भी काम नहीं है।

चौहान ने इंदौर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर सेमल्या चाऊ गांव में अपने चुनावी रोडशो के दौरान कहा, "जोर से बताइए कि कांग्रेस ने (प्रदेश के लिए) कुछ किया है क्या? उनका (कांग्रेस नेता) एक ही काम है-शिवराज सिंह चौहान को गाली देना।"

उन्होंने कहा, "वे कभी मुझे नालायक बताते हैं, तो कभी कहते हैं कि मैं नारियल ही फोड़ता रहता हूँ। अब मैं विकास के काम करूंगा, तो नारियल फोडूंगा या नहीं फोडूंगा?" चौहान ने कहा कि उनके किए विकास कार्य केवल "ट्रेलर" हैं और "पिक्चर तो अभी बाकी है।" उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, "कमलनाथ बताएं कि उनकी सरकार ने राज्य के लिए किया क्या है?" चौहान, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश के पूर्व जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रचार के लिए आए थे।

उन्होंने कहा, "(कांग्रेस में रहने के दौरान) सिलावट जब कमलनाथ सरकार में मंत्री थे और विकास कार्यों के लिए उनके पास जाते थे, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री सरकारी खजाने में धन की कमी की बात करते थे और उन्हें कहते थे-चलो-चलो।" चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से पूछा, "क्या आपको ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो हमेशा धन की कमी का रोना रोता रहे?"

उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान खासकर गरीबों और किसानों से जुड़ी योजनाओं के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार की कर्ज माफी योजना की नाकामी और विसंगतियों के कारण ईमानदार किसानों पर ब्याज का बोझ चढ़ गया।

उन्होंने कहा, "कमलनाथ सरकार की कर्ज माफी योजना के चक्कर में जिन बकायादार किसानों के सिर पर ब्याज की गठरी चढ़ गई है, हम उनके सिर से यह गठरी उतारेंगे।" चौहान ने यह भी कहा, "जब दिग्विजय सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब वह नर्मदा नदी का पानी क्षिप्रा नदी में लाने को असंभव कार्य बताते थे। लेकिन मेरे शब्दकोश में असंभव शब्द नहीं है और हमारी सरकार ने क्षिप्रा तथा गंभीर नदियों में नर्मदा का पानी लाकर दिखा दिया।" मुख्यमंत्री ने किसान मतदाताओं को लुभाते हुए कहा कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के हर खेत में नर्मदा का पानी पहुंचाया जाएगा।

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशइंदौरभोपालकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए