लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बेहोश होकर गिरीं सांसद प्रज्ञा सिंह, श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रदर्शनी में थीं मौजूद

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 23, 2020 16:03 IST

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कोरोना की आपदा के दौरान लगाए गए लाकआउट के समय लम्बे समय से भोपाल से बाहर थीं. इसके कारण उनके लापता होने के पोस्टर भी लगाए गए थे. इसके जबाव में उन्होंने बताया था कि उन्हें एक आंख से दिखना बंद हो गया है और दूसरी आंख से भी कम दिख रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में चक्कर खाकर गिर गईश्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहुंची थी।

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में चक्कर खाकर गिर गई, इसके बाद वे बेहोश हो गई। वे जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहुंची थी। जब यह हादसा हुआ तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समारोह के संबोधित कर रहे थे.

राजधानी में मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी ष्षामिल हुई थी। कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई और वे बेहोश होकर गिर गई। भाजपा कार्यकतार्ओं ने उन्हें उठाया और कुर्सी पर बैठाया। बाद में उन्हें पानी पिलाया और उनके आवास पर ले जाया गया। 

सांसद के आवास पर मेडिकल टीम पहले ही पहुंच गई थी। इसके बाद मेडिकल टीम की निगरानी में सांसद का इलाज चल रहा है। बताया गया है कि उनकी शुगर लो हो गई थी. इसके कारण उन्हें कार्यक्रम के दौरान वे चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी.

गौरतलब है कि सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कोरोना की आपदा के दौरान लगाए गए लाकआउट के समय लम्बे समय से भोपाल से बाहर थीं. इसके कारण उनके लापता होने के पोस्टर भी लगाए गए थे. इसके जबाव में उन्होंने बताया था कि उन्हें एक आंख से दिखना बंद हो गया है और दूसरी आंख से भी कम दिख रहा है. इसका वह दिल्ली में अपना उपचार करा रही हैं. दिल्ली में उपचार कराने के बाद वह कुछ रोज पहले ही भोपाल आई थी. आज उनका यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी कि वह बेहोश हो गई.

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप