मध्य प्रदेश: ब्राह्मण पुजारियों को पैसे लूटने और लोगों को मूर्ख बनाने वाला बताने वाले ओबीसी नेता को भाजपा ने पार्टी से किया निष्कासित

By विनीत कुमार | Published: August 21, 2022 08:38 AM2022-08-21T08:38:50+5:302022-08-21T08:48:32+5:30

ओबीसी नेता प्रीतम लोधी को भाजपा ने पार्टी से हटा दिया है। प्रीतम लोधी के कुछ बयान हाल में वायरल हुए थे। इसमें वे ब्राह्मण पुजारियों को लेकर बहुत कुछ ऐसा कह गए थे, जिसे लेकर विवाद मच गया था।

Madhya Pradesh: BJP expels OBC leader Pritam Lodhi after his statement on Brahmin priests | मध्य प्रदेश: ब्राह्मण पुजारियों को पैसे लूटने और लोगों को मूर्ख बनाने वाला बताने वाले ओबीसी नेता को भाजपा ने पार्टी से किया निष्कासित

प्रीतम लोधी को भाजपा ने पार्टी से निकाला

Highlightsप्रीतम लोधी को भाजपा की मध्य प्रदेश ईकाई ने पार्टी से निष्कासित किया, ब्राह्मण पुजारियों पर बयान के बाद विवादों में घिरे थे।ओबीसी नेता ने कहा था- ब्राह्मण पुजारी 'लोगों को बेवकूफ बनाते हैं, मूर्ख बनाते हैं और उनके पैसे और अनाज लूटते हैं।'

भोपाल: ब्राह्मण पुजारियों पर दिए बयान के बाद विवादों में आए प्रीतम लोधी को भाजपा की मध्य प्रदेश ईकाई ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रीतम लोधी ने कहा था कि ब्राह्मण पुजारी लोगों को मूर्ख बनाते हैं और उनके पैसे और अनाज की लूट करते हैं। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'भाजपा के लिए सामाजिक सौहार्द और महिलाओं का सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है।'

रानी अवंती बाई की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद प्रीतम लोधी विवादों में आ गए थे। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ब्राह्मण पुजारी 'लोगों को बेवकूफ बनाते हैं, मूर्ख बनाते हैं और उनके पैसे और अनाज लूटते हैं।' यही नहीं, ओबीसी नेता ब्राह्मणों पर कटाक्ष करते हुए ये भी कहते हैं कि 'वे (ब्राह्मण) युवा महिलाओं को किसी भी प्रवचन के दौरान आगे की पंक्तियों में बिठाते हैं और उन्हें घूरते हैं।'

लोधी ने ब्राह्मणों पर क्या कुछ कहा था?

लोधी ने कहा था, 'ब्राह्मण धार्मिक अनुष्ठानों और प्रार्थनाओं के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, और आम लोगों से धन और अन्य चीजें हड़प रहे हैं। वे हमारे धन और संसाधनों के बल पर समृद्ध हो रहे हैं। अच्छे परिवारों की सुंदर महिलाओं को देखकर वे इन महिलाओं के घरों में भोजन करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि आगे की पंक्ति में युवा महिलाएं आगे बैठें और बुजुर्ग महिलाओं को पीछे की ओर बैठाया जाता है।'

लोधी की इस टिप्पणी के बाद विरोध में ब्राह्मण समुदाय ने नाराजगी जताई थी और ओबीसी नेता के पार्टी से निष्कासन की मांग की गई ऑथी। कांग्रेस ने जहां बीजेपी पर हमला बोला, वहीं शिवपुरी के अलग-अलग थानों में बीजेपी नेता के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज कराई गई थी। हालांकि आलोचनाओं के बीच लोधी ने यू-टर्न लिया और पार्टी से लिखित माफी मांगी थी।

बता दें कि प्रीतम लोधी के बेटे की शादी मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बड़ी बहन की पोती से हुई है। लोधी को पिछले दो विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। उनके खिलाफ कम से कम 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Web Title: Madhya Pradesh: BJP expels OBC leader Pritam Lodhi after his statement on Brahmin priests

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे