लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः मध्य प्रदेश के नौ ज़िलों में येलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 28, 2020 14:01 IST

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, जबलपुर, सागर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई व शहडोल संभाग के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

Open in App
ठळक मुद्देशिवपुरी, नरवर में 2, हनुमना, लहरा, नालछा, भितरवार, सेंधवा, अम्बाह, महेश्वर, गंधवानी, उदयनगर और दतिया में 1 सेमी बरसात दर्ज की गई. उमरिया, डिंडोरी, दमोह, छतरपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया और भिण्ड जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है. रीवा, शहडोल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है. 

भोपालः मौसम विभाग ने  येलो अलर्ट जारी करते हुए आगामी 24 घंटों में राज्य के 9 ज़िलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने की  चेतावनी दी है. इसके साथ ही चार संभागों के जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है. 

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, जबलपुर, सागर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई व शहडोल संभाग के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. बीते 24 घंटों में राज्य के रौन में 9, मनगवा में 4, डबरा में 3, तेदूखेड़ा, चितरंगी एवं बालाघाट, गढ़ाकोटा, शिवपुरी, नरवर में 2, हनुमना, लहरा, नालछा, भितरवार, सेंधवा, अम्बाह, महेश्वर, गंधवानी, उदयनगर और दतिया में 1 सेमी बरसात दर्ज की गई. 

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा, शहडोल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही सागर, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. 

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों  के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, दमोह, छतरपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया और भिण्ड जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही रीवा, शहडोल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है. 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपालजबलपुरग्वालियरउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब