लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः मध्य प्रदेश में थम गया झमाझम बरसात, किसी जिले में कोई चेतावनी नहीं

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 31, 2020 15:30 IST

सामान्य वर्षा के स्तर 763 मिलीमीटर है. इस तरह राज्य में अब तक सामान्य से 13 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 52 में से 21 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात दर्ज की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग के अनुसार राज्य में 1 जून से लेकर अब तक 86.1 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है.होशंगाबाद, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा सागर, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई. भोपाल में 0.9, पचमढ़ी में 3.4, बैतूल में 1, रायसेन में 1.8, भोपाल सिटी में 1.6, खरगोन में 4.6 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई.

भोपालः मध्य प्रदेश में बीते कई रोज से हो रही झमाझम बरसात अब थम सी गई है. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में राज्य के किसी भी भाग में भारी बरसात की चेतावनी नहीं दी है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 1 जून से लेकर अब तक 86.1 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है.

इस दौर में सामान्य वर्षा के स्तर 763 मिलीमीटर है. इस तरह राज्य में अब तक सामान्य से 13 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 52 में से 21 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात दर्ज की गई है.

पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा सागर, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई. बीते 24 घंटोंं में राज्य के  धार में 9.2, रतलाम में 15, शाजापुर में 6, उज्जैन में 7.2, टीकमगढ़ में 2, ग्वालियर में 10.2, गुना में 3.6, इंदौर में 1.7, भोपाल में 0.9, पचमढ़ी में 3.4, बैतूल में 1, रायसेन में 1.8, भोपाल सिटी में 1.6, खरगोन में 4.6 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.  इसके साथ ही सागर, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब