लाइव न्यूज़ :

Weather updates: मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी, भारी बरसात और बिजली गिरने की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 10, 2020 17:09 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर रीवा, इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर सागर, उज्जैन, होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई व भोपाल संभाग के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

Open in App
ठळक मुद्देबालाघाट, मझौली, सोहागपुर, नरवर में 4, डबरा, कोलारस, करेरा, बडौदा, दतिया, ओरछा, नयनगंज, पुष्पराजगढ़ में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई.मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. सागर, शहडोल, जबलपुर, भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भारी वर्षा और बिजली गिरने व चमकने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर रीवा, इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर सागर, उज्जैन, होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई व भोपाल संभाग के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में परसवाड़ा में 9, पाली में 7, अमरकंटक, भाण्डेर में 6, सीधी, सिवनी, ब्योहारी में 5, निवास, बरही, उमरिया, बालाघाट, मझौली, सोहागपुर, नरवर में 4, डबरा, कोलारस, करेरा, बडौदा, दतिया, ओरछा, नयनगंज, पुष्पराजगढ़ में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही सागर, शहडोल, जबलपुर, भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

इसके साथ ही होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खण्डवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही प्रदेश के शेष जिलों में कहीं कहीं मुख्यत: मौसम शुष्क रहेगा.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रीवा, सीधी, सतना, सिवनी एवं बालाघाट जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही रीवा, भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिवनी, मण्डला, बालाघाट, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशजबलपुरभोपालग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?