लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी, अब तक 10 फीसदी कम

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 29, 2020 14:42 IST

होशंगाबाद संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर रीवा, इंदौर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई व उज्जैन संभाग के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग के अनुसार 1 से 29 जुलाई तक राज्य में जो बरसात हुई है वह सामान्य से 10 फीसदी कम है. जबलपुर में 4.2 मिलीमीटर, बैतूल में 18 मिलीमीटर, सीधी में 13.2 मिलीमीटर, ग्वालियर में 6.4 मिलीमीटर, छिंदवाड़ा में 5.2 मिलीमीटर बरसात हुई.मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही राज्य के 10 में से 7 संभागों में बिजली चमकने ओर गिरने की चेतावनी दी है.

मौसम विभाग के अनुसार 1 से 29 जुलाई तक राज्य में जो बरसात हुई है वह सामान्य से 10 फीसदी कम है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, सागर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर रीवा, इंदौर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई व उज्जैन संभाग के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के खजुराहो में 20 मिलीमीटर, उमरिया में 19.4 मिलीमीटर, सिवनी में 12 मिलीमीटर, मंडला में 11 मिलीमीटर, होशंगाबाद में 18.6 मिलीमीटर, रीवा में 10.4 मिलीमीटर, जबलपुर में 4.2 मिलीमीटर, बैतूल में 18 मिलीमीटर, सीधी में 13.2 मिलीमीटर, ग्वालियर में 6.4 मिलीमीटर, छिंदवाड़ा में 5.2 मिलीमीटर बरसात हुई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही रीवा, सागर, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

इसके साथ ही ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, सतना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खण्डवा, खरगौन, गुना, अशोकनगर, भिण्ड एवं मुरैना जिलो में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही रीवा, शहडोल, सागर, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलो में कहीं कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है. 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर