लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः मध्य प्रदेश में सोलह फीसदी कम बरसात, राज्य के 22 जिलों में सामान्य से कम

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 4, 2020 16:23 IST

22 जिलों में अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरोंली, टीकमगढ़, उमरिया में सामान्य से 18 फीसदी कम बरसात हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग के अनुसार पूर्वी क्षेत्र में आने वाले जिलों की 1 जून से 4 अगस्त तक औसत बरसात 536 मिलीमीटर है, जबकि अब तक इस क्षेत्र में 440.4 मिलीमीटर बरसात हुई है.मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के 31 जिलो में 1 जून से 4 अगस्त तक सामान्य से 13 फीसदी कम बरसात हुई है.

भोपालः बरसात का लगभग आधा सीजन बीत जाने के बाद अब तक मध्य प्रदेश में औसत से 16 फीसदी बरसात कम हुई है. यही नहीं राज्य के 22 जिलों में सामान्य से कम बरसात हुई है.

मौसम विभाग के द्वारा जारी विवरण के अनुसार राज्य में 1 जून से 4 अगस्त तक हुई बरसात के अनुसार राज्य के पूर्वी भाग के 22 जिलों में अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरोंली, टीकमगढ़, उमरिया में सामान्य से 18 फीसदी कम बरसात हुई है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी क्षेत्र में आने वाले जिलों की 1 जून से 4 अगस्त तक औसत बरसात 536 मिलीमीटर है, जबकि अब तक इस क्षेत्र में 440.4 मिलीमीटर बरसात हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के 31 जिलो में 1 जून से 4 अगस्त तक सामान्य से 13 फीसदी कम बरसात हुई है. 1 जून से 4 अगस्त तक इस क्षेत्र के जिलो में आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मुरैना, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, शिवपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में  सामन्य बरसात का स्तर 435.5 मिलीमीटर है. जबकि अभी तक यहां 377.5 मिलीमीटर बरसात हुई है, जो समान्य से 13 फीसदी कम है. इस तरह पूरे राज्य में सामान्य से 16 फीसदी कम बरसात हुई है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालजबलपुरउज्जैनइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब