फेसबुक पर 'जय श्री राम' लिखा तो मुस्लिम शख्स की लोगों ने कर दी पिटाई, चार साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Published: April 10, 2022 01:11 PM2022-04-10T13:11:34+5:302022-04-10T13:16:41+5:30

मध्य प्रदेश के भोपाल में मुस्लिम शख्स की उसी के मोहल्ले के कुछ मुसलमानों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपों के अनुसार शख्स ने एक भाजपा नेता के फेसबुक पोस्ट पर 'जय श्री राम' लिखकर कमेंट किया था। इससे उसके समुदाय के कुछ लोग नाराज थे।

Madhya Pradesh Bhopal Muslim man, his wife beaten by neighbours for commenting Jai Shri Ram on BJP MLA’s post | फेसबुक पर 'जय श्री राम' लिखा तो मुस्लिम शख्स की लोगों ने कर दी पिटाई, चार साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा, जानें पूरा मामला

फेसबुक पर 'जय श्री राम' लिखा तो मुस्लिम शख्स की लोगों ने कर दी पिटाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोकाटा इलाके की घटना, मुस्लिम शख्स की उसी के मोहल्ले के लोगों ने की पिटाई।शख्स के कमेंट से उसके समुदाय के लोग नाराज थे और उसकी पिटाई करते हुए उसे गद्दार बताया।शख्स की पत्नी सहित उसके चार साल की बेटी की भी इन लोगों ने पिटाई की, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोकाटा इलाके के रहने वाले मुनव्वर अंसारी नाम के एक मुस्लिम शख्स को भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा शेयर की गई एक फेसबुक पोस्ट पर 'जय श्री राम' लिखकर करने पर अन्य मुसलमानों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मुनव्वर अंसारी के समुदाय के लोगों ने उसकी पत्नी और चार साल की बेटी को भी पीटा। 

हमलावरों की भीड़ ने साथ ही मुनव्वर को गद्दार बताया और उनके घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मुनव्वर अंसारी पेशे से बढ़ई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का समर्थक होने के कारण उन्हें पीटा गया। इस घटना के बाद विधायक ने भी थाना प्रभारी को अपने समर्थक की पिटाई करने वालों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है।

मुनव्वर के पड़ोसी ने पोस्ट देख लोगों को भड़काया

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार मुनव्वर के पड़ोसी सोहेल अहमद ने उसका कमेंट पढ़ा और इलाके में यह बात फैलाई कि वह हिंदू नेताओं का समर्थन करता है। अहमद ने लोगों को बताया कि अपने समुदाय के साथ विश्वासघात कर रहा है। इसके बाद इलाके की रहमत मस्जिद में आरोपी ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया। 

इसके बाद बुधवार शाम सात बजे सारिक अंसारी, सुलेमान, सोहेल अहमद समेत 15 लोग मुनव्वर अंसारी के घर में घुस आए। उन्होंने अंसारी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी को भी पीटा। हमलावरों ने घर में रखे बर्तन भी फेंक दिए।

आरोपों के अनुसार मुनव्वर अंसारी की पिटाई करते हुए हमलावरों ने कहा, 'अब बजरंग दल वालों को बुलाओ।' मुनव्वर के बेटे ने डायल-100 कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची भी लेकिन मुनव्वर के घर नहीं गई। इसके बजाय पुलिस सोहेल के कार्यालय में चाय पीकर वापस चली गई।

मुनव्वर का आरोप- इलाका छोड़ने का बनाया जा रहा दबाव

मुनव्वर को दो बेटे और चार साल की बेटी शिरीन है। उन्होंने कहा, 'मोहल्ले के लोगों ने मेरी चार साल की बेटी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने उसे पटक दिया और अपने पैरों के नीचे कुचलने की कोशिश की। अब वे मुझे यह जगह छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। वे मेरे लिए यहां रहना मुश्किल करने की धमकी दे रहे हैं।'

दूसरी ओर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'यह राम का देश है। आज नहीं तो कल हर किसी जय श्री राम बोलना होगा। राम की जय-जयकार रुकने वाली नहीं है। मारपीट की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जय श्री राम भी लिखा जाएगा और जय श्री राम बोलने वाले को कोई डांट भी देगा तो कार्रवाई होगी।'

Web Title: Madhya Pradesh Bhopal Muslim man, his wife beaten by neighbours for commenting Jai Shri Ram on BJP MLA’s post

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे