लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: विधायक के बयान पर मच गया बवाल, कहा- सियासत में हनी ट्रैप की सदियों पुरानी परंपरा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 30, 2019 05:54 IST

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सियासत में हनी ट्रैप सदियों पुरानी पंरपरा है. एसआईटी पर लोगों को भरोसा रखना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक भाई लक्ष्मण सिंह के बयान पर विवाद मच गया है.लक्ष्मण सिंंह ने कहा कि हनी ट्रैप कोई नई बात नहीं है, ये तो आदिकाल से चल रहा है.

मध्यप्रदेश में हुए हनी ट्रैप मामले को लेकर बयानबाजी का दौर थम नहीं रहा है. अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सियासत में हनी ट्रैप सदियों पुरानी पंरपरा है. एसआईटी पर लोगों को भरोसा रखना चाहिए. जांच के बाद सारे खुलासा हो जाएंगे. अगर जरुरत पड़े तो सरकार को सीबीआई से भी जांच करानी चाहिए.

लक्ष्मण सिंंह के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. लक्ष्मण सिंंह ने कहा कि हनी ट्रैप कोई नई बात नहीं है, ये तो आदिकाल से चल रहा है. युद्ध और राजनीति में सालों से ये बातें सुनते आए हैं, द्वितीय विश्व युद्ध में भी इस तरह के मामले सामन आए थे. उन्होंने कहा कि हालांकि ये गलत है. इससे सरकार को नुकसान होता है. बहुत सारे फर्जी एनजीओ को भुगतान हुआ है. उन्होंने कहा कि एसआईटी की जांच सही दिशा में चल रही है.लोगों को एसआईटी जांच पर भरोसा रखना चाहिए. अगर भाजपा सीबीआई जांच की मांग उठा रही है तो सरकार को एसआईटी जांच के बाद अगर जरुरत पड़े तो सीबीआई जांच भी करा लेनी चाहिए.

आईपीएस का मामला मुख्यमंत्री की संज्ञान में

राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री सुखदेव पांसे ने हनी ट्रैप मामले में गजियाबाद में फ्लेट को लेकर उठे विवाद के मामले को लेकर कहा कि राज्य के आईपीएस अधिकारियों के बीच जो टकराव चल रहा है,वह मामला मुख्यमंत्री कमलनाथ की संज्ञान में है. मुख्यमंत्री इस मामले की अपने स्तर पर समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एसआईटी की जांच एक ईमानदार अधिकारी को सौंपी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा साफ है कि राज्य में पाक-साफ प्रशासन दिया जाए. हनी ट्रैप के जरिए एनजीओ को अनाधिकृत रुप से लाभ पहुंचाने के मामले की जांच भी एसआईटी करेगी.

आरोपियों को सागर, छतरपुर ले जाएगी एसआईटी

हनी ट्रैप मामले में लगातार हो रहे खुलासों के बाद अब एसआईटी टीम एक बार फिर आरोपियों को लेकर सागर और छतरपुर जाने की तैयारी कर रही है. श्वेता विजय जैन को लेकर एसआईटी ने सागर जाकर पूछताछ करने की तैयारी की है. बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान श्वेता ने कुछ जानकारी दी है जिसे लेकर एसआईटी उसे सागर जाकर जांच करना चाहती है. वहीं मोनिका और आरती दयाल को लेकर एसआईजी की टीम छतरपुर जाएगी.

देह व्यापार की जानकारी दे रहे लोग

हनी ट्रैप मामले को लेकर जांच के लिए गठित एसआईटी द्वारा राज्य में देह व्यापार को लेकर लोगों से जानकारी देने को कहा था. इसके लिए एसआईटी ने मेल आईडी भी जारी किया था. एसआईटी के इस मेल आईडी पर लोगों द्वारा देह व्यापार को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं. एसआईटी को अब तक मिली शिकायतों में हनी ट्रैप से जुड़े मामले की शिकायतें तो कम मिली है, मगर शहरों में शहरों में चल रहे देह व्यापार के दूसरे गिरोहों की जानकारी मिल रही है. इसे लेकर भी एसआईटी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?