लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Elections: "सत्ता में आये तो हम भी खरीदेंगे गाय का गोबर", दिग्विजय सिंह का ऐलान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 12, 2023 14:04 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस के लिए प्रचार करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर चुनाव बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो यहां भी छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम भी गाय का गोबर खरीदेंगे दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य देश और प्रदेश में गायों की सेवा करना हैछत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार 2 रुपये किलो में खरीदती है, एमपी में हम 3 रुपये किलो में खरीदेंगे

उज्जैन: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस में भारी गहमागहमी मची हुई है। जैसे-जैसे चुनाव प्रचार तेज हो रहा है, दोनों दल जनता के बीच तरह-तरह के वादे की झड़ी लगा रहे हैं।

इसी क्रम में कांग्रेस के लिए प्रचार करते हुए सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में कहा कि अगर चुनाव बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो यहां भी छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदेंगे।

दिग्विजय सिंह ने यह बात बीते बुधवार शाम में कंप्यूटर बाबा की 'गौ माता बचाओ यात्रा' के समापन समारोह में कही।

दिग्विजय सिंह ने कहा, "हमारा उद्देश्य देश और प्रदेश में गायों की सेवा करना है। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ में सरकार 2 रुपये किलो में गाय का गोबर खरीदती है और यहां पर मैं भी वादा करता हूं कि अगर चुनाव के बाद यहां हमारी सरकार सत्ता में आती है तो हम 3 रुपए किलो की दर से गोबर खरीदेंगे। हमारा लक्ष्य है कि गाय के गोबर से जैविक खाद बनाकर हम इसे प्रदेश के किसानों को देंगे।"

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार को घेरते हुए इस बात का दावा किया कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने गाय के लिए कुछ नहीं किया, जबकि सबसे साल 1994 में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय सबसे पहले गौ सेवा आयोग का गठन किया गया था।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस का मूल उद्देश्य है कि हमें गायों की रक्षा करनी है क्योंकि यह हमें दूध, गोमूत्रऔर गोबर देती है। गायों के कारण हमारा पोषण होता है। आज न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश में गायों की स्थिति बहुत खराब है। मध्य प्रदेश में भाजपा के कुछ लोग हैं, जो हमेशा धर्म के ठेकेदार रहे हैं। लेकिन उन्होंने गोरक्षा के नाम पर केवल राजनीतिक सौदेबाजी की है, गाय की सेवा नहीं की है।''

मालूम हो कि छत्तीसगढ की भूपेश बघेल सरकार ने साल 2020 में गोधन न्याय योजना की शुरूआत की थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता से 2 रुपये प्रति किलोग्राम पर गोबर खरीदना शुरू किया, जो बेहद लोकप्रिय योजना साबित हुई है।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2022 तक गोधन न्याय योजना के तहत सरकार ने गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों, ग्रामीणों और गोबर विक्रेताओं को 155 करोड़ 58 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावदिग्विजय सिंहकांग्रेसगायBJPविधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो