लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: MP में पोस्टल बैलेट पर बवाल , कांग्रेस ने बालाघाट जिला निर्वाचन पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग, बीजेपी पर लगाएं गंभीर आरोप

By आकाश सेन | Updated: November 28, 2023 17:25 IST

भोपाल: एमपी के बालाघाट में डाकमत पत्रों की स्क्रूटनी मामले से सियासी बवाल, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के इशारे पर डाकमत पत्रों से छेड़छाड करने के लगाएं आरोप। बालाघाट के जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ़ गिरीश कुमार मिश्रा पर कार्रवाई की मांग ।

Open in App
ठळक मुद्देबालाघाट में डाक मत पत्रों से हुई छेड़छाड़ कांग्रेस।कांग्रेस ने बालाघाट जिला निर्वाचन पदाधिकारी को हटाने की मांग।पोस्टल बैलट पर एमपी की सियासत में सियासी बवाल ।बीजेपी और कांग्रेस आमने - सामने ।निर्वाचन आयोग ने बालाघाट के नोडल आफिसर को किया निलंबित।

भोपाल : एमपी विधानसभा चुनाव के लिए 3 दिसंबर को काउंटिंग होनी है। लेकिन काउंटिंग के पहले ही पोस्टल बैलेट को लेकर प्रदेश में नया बवाल शुरु हो गया है। दरअसल कांग्रेस पहले से ही आशंका जाहिर कर रही थी कि, पोस्टल बैलेट्स सुरक्षित नहीं है। इसी बीच बालाघाट में पोस्टल बैलेट को स्ट्रांग रुम से निकालने का मामला सामने आया।  स्थानीय स्तर के साथ ही प्रदेश स्तर पर कांग्रेस ने विरोध जताने के साथ की कार्रवाई की मांग की। निर्वाचन योग ने भी प्रथम दृष्टा प्रक्रिया में त्रुटि मानी और बालाघाट के नोडल आफिसर को सस्पेंड किया है।  जिसको लेकर मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि… डाक मत पत्रों की विधानसभा वाईस स्क्रूटनी की जा रही थी । लेकिन भ्रम की स्थिती बनी, सभी दल के प्रतिनिधि वहां मौजद थे । समय के पहले जरुरी स्ट्रांग रुम खोला गया है। यही कारण है कि मामलें में नोडल आफिसर को निलंबित किया गया है ।

वही कांग्रेस आयोग की कार्रवाई से संतुष्ट नही है ...अब कांग्रेस बालाघाट के कलेक्टर और जिला निर्वाचन पदाधिकारी  डॉ गिरीश कुमार मिश्रा पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है... नही तो भारत निर्वाचन आयोग में शिकायत करने के साथ ही ... उग्र आंदोलन करने की तैयारी में है । जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी जेपी धनोपिया ने कहा किसरकार के इशारे पर जनमत के साथ  खिलवाड़ हो रहा है, जो बर्दाशत नहीं किया जाएगा। मामले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वही कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है ... बीजेपी के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा ये पूरा मामला चुनाव आयोग का है।  उनके निर्देश पर ही चुनाव प्रक्रिया हो रही है । कहीं त्रुटि हुई है तो आयोग कार्रवाई करेंगा । लेकिन बीजेपी पर कांग्रेस का आरोप लगाना ठीक नही है । ऐसा लगता है कि हार के डर से अपने नेताओं को बचाने के लिए अभी से ये ऐसे आरोप लगा रहे है, जिससे परिणाम के बाद कुछ कहना ना पडे।

जो भी हो लेकिन ये तो साफ है कि मतगणना के पहले पोस्टल बैलेट को लेकर प्रदेश की सियासत में मचा ये बवाल अभी थमने वाला नही है। लेकिन देखना ये अहम है कि कांग्रेस का इस मामले के प्रकाश में आने के बाद अगला कदम क्या होता है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023भोपालकांग्रेसमध्य प्रदेशMadhya Pradesh Congressचुनाव आयोगविधानसभा चुनाव 2023Assembly Election 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष