लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 :3 दिसंबर को सुपरफास्ट आएंगे नतीजे, 5 घंटे में तय हो जाएगा किसकी होगी सरकार

By आकाश सेन | Updated: December 1, 2023 17:53 IST

भोपाल : एमपी में मतगणना की तैयारी पूरी, 3 दिसंबर को सुबह 5 बजे तक किसी भी प्रेक्षक को पता नहीं होगा कि कौन किस टेबल पर काउंटिंग, 5 घंटे में परिणाम हो जाएंगे जारी- चुनाव आयोग

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में मतगणना की तैयारी पूरी -EC4369 टेबल पर होगी EVM से मतों की गिनती। पोस्टल बैलेट की मतगणना हेतु 692 टेबल लगाई जायेगी। 3 तारीख को मतगणना के लिए प्रेक्षकों को सुबह 5 बजे तक यह पता नहीं होगा की कौन किस टेबल पर करेगा काउंटिंग ।

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्राप्त मतों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी। मतगणना की तैयारी पूरी कर ली  गई हैं । मतगणना की तैयारी को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस कांफ्रेस ली । राजन ने बताया कि हर विधानसभा की गणना के लिए अलग-अलग हाल बनाए गए है। प्रत्येक विधानसभा में वोटों की गिनती के लिए कम से कम 14 टेबिल लगाई जाएगी। इसके अलावा जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या ज्यादा है वहां 21 टेबिल पर वोटों की गिनती होगी । जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति ली गई है।  5 घंटे के अंदर सभी रिजल्ट ओपन हो जाएंगे। सुबह 8 बजे से गणना शुरू होगी। डाक मत पत्र के रिजल्ट तत्काल घोषित किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश में मतदान प्रतिशत कुल 77.82 रहा है। जो बीते चुनाव से 2.19 % ज्यादा इस बार मतदान हुआ है। सैलाना में सबसे ज्यादा मतदान और जोबट में सबसे कम मतदान हुआ है। जिले में सिवनी में सबसे ज्यादा और अलीराजपुर में सबसे कम मतदान में हुआ है। सभी 230 विधानसभा क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक पहुंच चुके है ।सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। स्ट्रांग रूम के बाहर लाइव देखा जा सकता है। विद्युत आपूर्ति के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा कल ही  वीडियो कॉन्फ्रेंस से जिलेवार समीक्षा हुई है। बैठक करीब 2 घंटे तक चली।

मतगणना की महत्वपूर्ण बिंदु

3 तारीख को मतगणना के लिए प्रेक्षकों को सुबह 5 बजे तक यह  पता नहीं होगा की कौन किस टेबल पर काउंटिंग करेगा । गलियारे से पूरे स्थल की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। काउंटिंग एजेंट अन्य स्थल पर नहीं जा सकेंगे। मध्यप्रदेश में ईव्हीएम की गणना के लिए 4369 टेबल  और  पोस्टल बैलेट की मतगणना हेतु 692  टेबल लगाएं जाएंगे। ईव्हीएम मतगणना हेतु सबसे अधिक 26 राउंड 193-झाबुआ विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम 12 राउंड विधानसभा क्र 20-सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र जिला दतिया में होगें। विवाद की स्थिति ना हो इसलिए विजय जुलूस के भी रोड मैप को ध्यान रखा गया है। कलेक्टर्स ने इसे लेकर तैयारियां की है।रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पोस्टल बैलेट के लिए बनाए गए स्थानीय स्ट्रांग रूम से मतगणना सेंटर में बने पोस्टल बैलेट को स्ट्रॉग रूम में दिनांक 02.12.2023 को अपरान्ह 3 बजे के बाद स्थानांतरित करने की कार्यवाही करेगें, जिसकी सूचना मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ  अभ्यर्थी और उनके अभिकर्ता को अनिवार्यतः दी जायेगी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023Madhya Pradeshभोपालचुनाव आयोगकांग्रेसCongressCongress Committee
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो