लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश उपचुनाव: ज्योतिरादित्य सिंधिया बनाम शिवराज सिंह चौहान सरकार

By IANS | Updated: January 19, 2018 12:43 IST

इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव कि तारीख के ऐलान से पहले ही उपचुनाव में जीत के लिए सिंधिया बनाम भाजपा और शिवराज सरकार ने पुरजोर जोर लगा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के अशोकनगर के मुंगावली और शिवपुरी के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हैंइन दोनों ही स्थानों से कांग्रेस विधायक थे और उनका निधन होने से उपचुनाव होने वाले हैंअशोकनगर और शिवपुरी दोनों ही जिले सिंधिया परिवार के प्रभाव वाले क्षेत्र हैं, यहां से सिंधिया सांसद भी हैं

भोपाल, 19 जनवरी: मध्य प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले के दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कांग्रेस और उसके सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी व शिवराज सिंह चौहान के लिए बड़ी चुनौती है। यही कारण है कि तारीख के ऐलान से पहले ही उपचुनाव में जीत के लिए सिंधिया बनाम भाजपा और शिवराज सरकार ने पुरजोर जोर लगा दिया है। राज्य के अशोकनगर के मुंगावली और शिवपुरी के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हैं, इन दोनों ही स्थानों से कांग्रेस विधायक थे और उनका निधन होने से उपचुनाव होने वाले हैं। अभी तारीखों का ऐलान तो नहीं हुआ है, मगर दोनों ही क्षेत्रों में चुनावी रंग पूरी तरह चढ़ चुका है।कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया कमान संभाले हुए हैं, तो दूसरी ओर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और लगभग एक दर्जन मंत्री तथा संगठन के कई पदाधिकारी जोर लगाए हुए हैं।ग्वालियर-चंबल अंचल के वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल का कहना है कि अशोकनगर और शिवपुरी दोनों ही जिले सिंधिया परिवार के प्रभाव वाले क्षेत्र हैं, यहां से सिंधिया सांसद भी हैं। इसके अलावा सिंधिया का इन क्षेत्र के लोगों से सतत संपर्क रहता है, साथ ही उनका ग्लैमर अभी बरकरार है। ऐसे में भाजपा और उसकी सरकार के लिए कांग्रेस से यह विधानसभा क्षेत्र छीनना आसान नहीं है। 

ये भी पढ़ें: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऑन ड्यूटी सुरक्षाकर्मी को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरलइस इलाके की बीते एक माह की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर दौड़ाएं तो एक बात साफ हो जाती है कि भाजपा ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में शिवराज मंत्रिपरिषद के सदस्य नरोत्तम मिश्रा, रुस्तम सिंह, जयभान सिंह पवैया, उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, लाल सिंह आर्य, भूपेंद्र सिंह यहां का दौरा कर चुके हैं। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद प्रभात झा भी बैठकों का हिस्सा बन चुके हैं। तो दूसरी ओर कांग्रेस से अकेले सिंधिया मोर्चा संभाले हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव व सांसद कांतिलाल भूरिया एक-एक दौरा कर चुके हैं।राजनीति के जानकारों की मानें तो भाजपा का सारा जोर कोलारस क्षेत्र पर है, मुंगावली में वह ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री चौहान अब तक छह से ज्यादा दौरे कर चुके हैं। उन्होंने कोलारस के सहरिया आदिवासियों में कुपोषण कम करने के लिए हर परिवार को एक हजार रुपये मासिक भत्ता देने का ऐलान किया, साथ ही जमीन का पट्टा व मकान देने की घोषणा की। कोलारस में 15 हजार से ज्यादा सहरिया आदिवासी मतदाता हैं। सिंधिया अपने दौरों के दौरान शिवराज सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। उनके शिवराज सरकार पर तीखे हमले जारी हैं। उनका कहना है, "शिवराज सरकार किसान विरोधी है, किसानों को अपना हक मांगने पर गोली मिलती है। इसलिए जब तक इस सरकार को उखाड़ नहीं फेंकता हूं, तब तक फूलों की माला नहीं पहनूंगा।"

ये भी पढ़ें: योगी की राह पर शिवराज सिंह चौहान, अशोक नगर जाकर तोड़ेंगे अंधविश्वासयहां शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान भी कोलारस का दौरा कर चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने सिंधिया का नाम लिए बगैर हमला बोला। कार्तिकेय ने किरार जाति के मतदाताओं को रिझाने के लिए अपने पिता द्वारा आमजन के लिए किए गए कार्यो का ब्यौरा दिया।राकेश अचल कहते हैं कि मुंगावली और कोलारस के विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव कई लिहाज से अहम हैं, क्योंकि यह विधानसभा चुनाव से पहले के उपचुनाव हैं। यह क्षेत्र सिंधिया परिवार के प्रभाव का है, शिवपुरी से भाजपा की विधायक यशोधरा राजे सिंधिया हैं। वे प्रचार में कितनी रुचि लेती हैं, यह भी भाजपा के लिए अहम सवाल बना हुआ है। इन दो विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव और अहम इसलिए हो जाते हैं, क्योंकि यह क्षेत्र का संसदीय क्षेत्र ज्येातिरादित्य सिंधिया का है और उन्हें कांग्रेस का भावी मुख्यमंत्री का चेहरा माना जा रहा है। वहीं भाजपा और सरकार के लिए प्रतिष्ठापूर्ण इसलिए है, क्योंकि पिछले दिनों अटेर और चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा की हार हुई है। वैसे इन दोनों क्षेत्रों से कांग्रेस के ही विधायक थे। अब सब की नजर मुंगावली व कोलारस पर है।

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण