योगी की राह पर शिवराज सिंह चौहान, अशोक नगर जाकर तोड़ेंगे अंधविश्वास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 27, 2017 12:04 PM2017-12-27T12:04:28+5:302017-12-27T12:09:01+5:30

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि वह अशोक नगर जाएंगे जहां जाने से राज्य के अब तक के सीएम कतराते रहे हैं।

after yogi adityanath now shivraj singh chauhan will break superstition will go ashok nagar | योगी की राह पर शिवराज सिंह चौहान, अशोक नगर जाकर तोड़ेंगे अंधविश्वास

योगी की राह पर शिवराज सिंह चौहान, अशोक नगर जाकर तोड़ेंगे अंधविश्वास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा को लेकर पिछले 29 साल से चले आ रहे अंधविश्वास को तोड़ा। अब बीजेपी के एक और सीएम इसी श्रेणी में शामिल होने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि वह अशोक नगर जाएंगे जहां जाने से राज्य के अब तक के सीएम कतराते रहे हैं। अशोक नगर मध्य प्रदेश का बतौर सीएम जाने वालों के लिए अंधविश्वास का क्षेत्र माना जाता है।

मंगलवार को अशोक नगर जिले के पिपराई कस्बे की यात्रा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि वह अंधविश्वासी नहीं हैं और जल्द ही यात्रा कर अशोक नगर से जुड़े मिथक को तोड़ेंगे। शिवराज ने कहा कि वह इस तरह की किसी भी गलतफहनी पर विश्वास नहीं करता हूं। इसलिए मैं इस अविश्वास को तोड़ने के लिए जल्द ही अशोक नगर की यात्रा पर जाऊंगा।

यूपी के नोएडा को लेकर भी इस तरह का अंधविश्वास है कि जो भी बतौर सीएम वहां का दौरा करता है उसको अपने पद से बाद में हाथ धोना पड़ता है। पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो के उद्घाटन में पहुंच कर उन्होंने इस मिथक को तोड़ा है। अब  योगी के बाद अब शिवराज भी अशोक नगर के अंधविश्वास को तोड़ने जा रहे  हैं। 

कौन चढ़ा अंधविश्वास की भेट

मध्य प्रदेश में इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों में द्वारका प्रसाद मिश्रा, सुंदरलाल पटवा, अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह, उमा भारती, बाबूलाल गौर और लालू यादव (बिहार के सीएम रहने के दौरान) भी इस मिथक के कथित रूप से शिकार बने। इस तरह की मान्यता के कारण मुख्यमंत्रियों ने अशोक नगर जिला मुख्यालय की यात्रा करने से परहेज किया हुआ है। यहां तक कि पिछले 12 साल के कार्यकाल के दौरान शिवराज सिंह चौहान भी अशोक नगर जिला मुख्यालय नहीं गए थे अब योगी के नोएडा दौरे के बाद उन्होंने जाने का ऐलान किया है। 
 

Web Title: after yogi adityanath now shivraj singh chauhan will break superstition will go ashok nagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे