लाइव न्यूज़ :

भोपाल में 'लव जिहाद' का मामला! उमेश बनकर सलमान ने की शादी, अब धर्म बदलने के लिए दबाव, जांच के आदेश

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 28, 2020 14:32 IST

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक लड़की ने आरोप लगाया है कि सलमान नाम के एक शख्स ने कुछ साल पहले नाम बदलकर उससे शादी की। अब लड़की पर धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। दोनों को एक बच्चा भी है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल के कोलार गेहूखेडा के एक युवती ने शख्स पर गलत नाम बताकर शादी का आरोप लगाया हैयुवती के आरोप के अनुसार सलमान नाम के शख्स ने उमेश बनकर उससे प्रेम रचाया और मंदिर में शादी कीदोनों को एक बच्चा भी है, सलमान अब धर्म बदलने का दबाव बना रहा है, मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मामला सामने आया है, जहां लड़की ने दूसरे धर्म के एक शख्स पर नाम बदलकर शादी करने का आरोप लगाया है. राजधानी के उपनगरिय क्षेत्र कोलार गेहूखेडा के एक युवती ने, राज्य के गृह एवं जेल मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा से शिकायत करते हुए कहा कि सलमान नाम के एक युवक ने उमेश बनकर उससे प्रेम रचाया और मंदिर में शादी की. 

दोनों का एक बच्चा भी है. आरोप हैं कि अब उमेश अपना असली नाम सलमान बताते हुए उस पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बना रहा है. राज्य के गृह एवं जेल मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से मिलकर युवती ने बताया कि सलमान ने उसे उमेश बनकर अपने प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद दोनों ने ही मंदिर में जाकर शादी कर ली. 

'शादी के कुछ समय बाद तक हिंदू बनकर रहा सलमान'

लड़की के आरोपों के अनुसार शादी के कुछ समय तक सलमान हिन्दू बनकर रहा. इस दौरान उनका एक बच्चा भी हुआ. अब उसने अपनी वास्तविक पहचान सलमान के तौर पर बताई है. सलमान अब युवती पर दबाव डाल रहा है कि वह भी इस्लाम को स्वीकार कर ले. 

लड़की के अनुसार इस्लाम नहीं अपनाने पर उसे मारा पीटा और प्रताड़ित किया जा रहा है. गृहमंत्री डा. मिश्रा ने इस सारे मामले की जांच डी आई जी इरशाद बली को सौंपी है.

पहले भी कोलार इलाके में आया था ऐसा मामला 

कुछ समय पहले ही कोलार इलाके में ही इसी तरह का एक और मामला सामने आया था. जिसमें झांसी से भगाई गई लड़की को जबरन इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर कर दिया गया था. यह मामला तब खुला तब लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी वहां मौत हो गई.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार जबरन या धोखे से धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने जा रहा है. इसको लेकर तैयार किए गए प्रावधानों में ऐसे मामलों में दस साल की सजा की बात कही गई है.

टॅग्स :लव जिहादमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए