लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलनकारियों की ‘सदबुद्धि’ के लिए मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ने रखा उपवास

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:24 IST

Open in App

हरदा (मप्र), चार फरवरी मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने केन्द्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों और इस आंदोलन को कथित तौर पर हवा दे रहे राजनीतिक संगठनों को ‘सद्बुद्धि’ देने की प्रार्थना के लिए हरदा जिले के हंडिया में नर्मदा नदी के तट पर बृहस्पतिवार को एक दिन का उपवास रखा।

पटेल ने यह उपवास सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कई लोगों के साथ किया।

इस अवसर पर पटेल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र सरकार ने किसानों की तकदीर एवं तस्वीर बदलने के लिए तथा खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए ये कानून बनाये। ये कानून किसानों के हित में हैं और इन कानून से वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते हैं कि किसानों की आय बढ़े।

उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों से हाथ जोड़कर आंदोलन वापस लेने की अपील भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो