लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः 40 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, नली से पिलाया गया दूध

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 10, 2018 23:15 IST

मध्य प्रदेश के देवास जिले में खुले बोरवेल में गिरा बच्चा आवाज लगाकर खुद को बाहर निकालने की गुहार लगा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देखुले बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, 40 फीट गहरा है बोरवेलशुरुआत में बोरवेल के नीचे से आवाज लगा रहा था बच्चाबोरवेल के अन्दर पाइप के द्वारा ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही हैघटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक से बच्चे ने की बात

इन्दौर, 10 मार्च: मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक 4 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया है। जानकारी के अनुसार उस 40 फीट गहरे बोरवेल में बच्चा 27 फीट पर फंसा हुआ है। एसडीईआरएफ और सेना की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, मासूम को टीम ने नली की मदद से दूध पिलाया है।

स्‍‌थानीय संवाददाता के अनुसार घटना शानिवार सुबह करीब 11 बजे की है। घटना की जानकारी पर जिला प्रशासन ने बच्चे को बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लेकिन पिछले पांच घंटों में बचाव दल बच्चे को बाहर निकालने में सफल नहीं हो पाया है।

फिलहाल बोरवेल के अन्दर पाइप से ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। खातेगांव तहसील के उमरिया गांव की है। बोरवेल में फंसें बच्चे का नाम रोशन (4 वर्ष) पिता भीमासिंह कोरकू निवासी कांजीपुरा है। उसकी मां रेखा बाई ने बताया कि वह सुबह ही अपने तीन बच्चों रोशन, नैतिक तथा चेतन के साथ उमरिया काम करने आई थी। बच्चों को एक पेड के नीचे खेलने को कहा कर वह खेत में काम करने लगी।

बोरवेल में गिरने के बाद आवाज लगा रहा था बच्चा

बच्चे खेलते हुए पास के खेत में पहुंच गए। खेत में खुला सूखा बोरिंग था। इसमें रोशन गिर गया। दोनों बच्चे चिल्लाते हुए उसके पास पहुंचें। मां और खेत में काम कर रहे अन्य मजदूर दौड़ते हुए बोरिंग के पास पहुंचे। उन्होंने बच्चे को देखने की कोशिश की। बच्चा आवाज लगा रहा था। तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

विधायक से बच्चे ने लगाई बाहर निकालने की गुहार

इस बीच क्षेत्र के विधायक भी वहां पहुंचे। उन्होंने बच्चे से बात की। बच्चे ने उनसे उसे बाहर निकलने की बात कही। जिला प्रशासन ने तत्काल मौके पर जेसीबी सहित डॉक्टरों की टीम बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है। बच्चा बोर में 27 फीट पर फंसा हुआ है। ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए पाइप डाल कर ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। बोरवेल के उपर कनात लगा दी गयी है। बोरवेल के पास खुदाई की जा रही है।

रिपोर्टः मुकेश मिश्रा, लोकमत समाचार संवाददाता

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत