लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: चपरासी की 15 पोस्ट के लिए 11 हजार ने किया आवेदन, योग्यता 10वीं, आवेदकों में पोस्ट-ग्रेजुएट, इंजीनियर, एमबीए और सिविल जज के उम्मीदवार

By विशाल कुमार | Updated: December 29, 2021 10:04 IST

कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि हम साल में एक लाख भर्तियां करेंगे। हम बैकलॉग पदों को भरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सरकारी नौकरी में रोजगार तो हर कोई चाहता है लेकिन मैं आपको सच बताना चाहता हूं कि हर छात्र को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में 10वीं पास योग्यता वाले चपरासी, ड्राइवर और वाचमैन के लिए निकली 15 पोस्ट।ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट, इंजीनियर और एमबीए के साथ सिविल जज के उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया।मध्य प्रदेश के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के भी बेरोजगार युवा आए।

भोपाल: मध्य प्रदेश में 10वीं पास योग्यता वाले चपरासी, ड्राइवर और वाचमैन के लिए निकली 15 पोस्ट के लिए ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट, इंजीनियर और एमबीए के साथ सिविल जज के उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार और रविवार को होने वाली इस भर्ती के लिए मध्य प्रदेश के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के भी बेरोजगार युवा आए।

उम्मीदवारों में से एक अजय बघेल ने कहा कि मैं एक साइंस ग्रेजुएट हूं। मैंने एक चपरासी के लिए आवेदन किया है। पीएचडी करने वाले लोग यहां लाइन में हैं।

लॉ ग्रेजुएट जितेंद्र मौर्य ने कहा कि मैंने ड्राइवर के पद के लिए आवेदन किया है। मैं जज की भी परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। मैं माधव कॉलेज से हूं। स्थिति ऐसी है कि कभी-कभी किताबें खरीदने के लिए पैसे नहीं होते हैं। इसलिए, मुझे लगा कि मुझे कुछ काम मिल जाएगा।

अल्ताफ जैसे कुछ दूसरे राज्यों से भी आए हैं। उन्होंने बताया कि मैं ग्रेजुएट हूं और उत्तर प्रदेश से चपरासी की नौकरी के लिए आया हूं।

कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि हम साल में एक लाख भर्तियां करेंगे। हम बैकलॉग पदों को भरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सरकारी नौकरी में रोजगार तो हर कोई चाहता है लेकिन मैं आपको सच बताना चाहता हूं कि हर छात्र को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती।

मध्य प्रदेश के रोजगार पंजीकरण कार्यालयों में बेरोजगारों की कुल संख्या 32,57,136 है। जबकि स्कूल शिक्षा विभाग में 30,600 रिक्त पद हैं, गृह विभाग में 9,388, स्वास्थ्य विभाग में 8,592 और राजस्व विभाग में 9,530 रिक्तियां हैं। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में करीब एक लाख पद खाली हैं।

नौकरी चाहने वालों का कहना है कि यही कारण है कि हजारों लोग ग्वालियर की तरह कम वेतन वाली सरकारी नौकरियों के लिए भी आवेदन कर रहे हैं।सरकार की हालिया स्ट्रीट वेंडर योजना में 15 लाख आवेदन आए. चयनित 99,000 में से लगभग 90 प्रतिशत ग्रेजुएट हैं।

थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के अनुसार, नवंबर में मध्य प्रदेश में बेरोजगारी दर केवल 1.7 प्रतिशत थी। हालांकि, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े दिखाते हैं कि अकेले मध्य प्रदेश में पिछले साल बेरोजगारी के कारण कम से कम 95 लोगों की आत्महत्या से मौत हुई।

टॅग्स :बेरोजगारीमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए