लाइव न्यूज़ :

लेखिका माधुरी विजय ने कश्मीर पर लिखे अपने पहले उपन्यास के लिए जीता प्रतिष्ठित 'क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड'

By भाषा | Updated: January 15, 2020 17:25 IST

पिछले साल नवंबर में 32 वर्षीय लेखिका ने भारत का प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘जेसीबी प्राइज फॉर लिटरेचर’ जीता था। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 25 लाख रुपये नकद मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देलेखिका माधुरी विजय ने कश्मीर पर लिखे अपने पहले उपन्यास के लिए प्रतिष्ठित ‘क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड’ जीता है।इसके साथ ही वह इस पुरस्कार को पाने वाले प्रतिष्ठित भारतीय लेखकों सलमान रुश्दी, विक्रम सेठ और किरण देसाई की जमात में शामिल हो गई हैं।

लेखिका माधुरी विजय ने कश्मीर पर लिखे अपने पहले उपन्यास के लिए प्रतिष्ठित ‘क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड’ जीता है और इसके साथ ही वह इस पुरस्कार को पाने वाले प्रतिष्ठित भारतीय लेखकों सलमान रुश्दी, विक्रम सेठ और किरण देसाई की जमात में शामिल हो गई हैं।निर्णायक मंडल श्रेणी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ऐसा तीसरा प्रमुख साहित्यिक पुरस्कार है जिसे बेंगलुरु में जन्मी अमेरिका में रह रहीं लेखिका ने पिछले साल आई अपनी किताब ‘द फार फील्ड’ के लिए जीता है।पिछले साल नवंबर में 32 वर्षीय लेखिका ने भारत का प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘जेसीबी प्राइज फॉर लिटरेचर’ जीता था। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 25 लाख रुपये नकद मिले थे। इसके अलावा उन्हें ‘टाटा लिटरेचर लाइव फर्स्ट बुक’ पुरस्कार से भी नवाजा गया था।विजय ने को बताया, ‘‘मैं आपको बता नहीं सकती कि इस शानदार पुरस्कार के लिए निर्णायक मंडल की मैं कितनी आभारी हूं। यह मेरे लिए बेहद खास और व्यक्तिगत महत्व रखता है क्योंकि बेंगलुरु में क्रॉसवर्ड बुक स्टोर ने मुझे मेरे पसंदीदा लेखकों अनिता देसाई, विक्रम चंद्रा और पेरुमल मुरुगन से परिचित कराया था।’’अमेरिकी साहित्य पुरस्कार ‘पुशकार्ट प्राइज’ से सम्मानित लेखिका ने कहा कि जब भी वह बेंगलुरु में अपने माता-पिता से मिलने जाती हैं तो वह बुक स्टोर पर जरूर जाती हैं और वहां से हमेशा लेखन के संबंध नये दृढ़संकल्प के साथ लौटती हैं। विजय ने हालांकि इसके बाद से कुछ नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन इन स्टोर में वह अपना नाम भी देखेंगी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर