लाइव न्यूज़ :

गेमचेंजर साबित हो सकती है बायोलॉजिकल ई की स्वदेशी वैक्सीन, कोविड-19 के खिलाफ 90 फीसद प्रभावी, जानिए कितनी होगी कीमत

By अभिषेक पारीक | Updated: June 17, 2021 14:12 IST

कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश में निर्मित बायोलॉजिकल ई की वैक्सीन 'गेमचेंजर' साबित हो सकती है। माना जा रहा है कि यह महामारी के खिलाफ 90 फीसद प्रभावी है।

Open in App
ठळक मुद्देबायोलॉजिकल ई की कॉर्बेवैक्स वैक्सीन गेमचेंजर साबित हो सकती है। निर्माताओं का दावा है कि वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ 90 फीसद प्रभावी है। स्वदेशी वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल जल्द शुरू होने जा रहा है। 

कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश में निर्मित बायोलॉजिकल ई की वैक्सीन 'गेमचेंजर' साबित हो सकती है। माना जा रहा है कि यह महामारी के खिलाफ 90 फीसद प्रभावी है। केंद्र सरकार के कोविड वर्किंग ग्रुप और नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन के चेयरपर्सन डॉ. एनके अरोड़ा ने यह जानकारी दी। 

एक टीवी इंटरव्यू में डॉ. अरोड़ा ने कहा कि यह वैक्सीन नोवावैक्स की तरह होगी और बायोलॉजिकल ई की इस वैक्सीन को कॉर्बेवैक्स नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस स्वदेशी वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल जल्द ही शुरू होने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह अक्टूबर तक उपलब्ध होगी।

250 रुपए हो सकती है कीमत

हैदराबाद स्थित कंपनी बायोलॉजिकल ई कंपनी उस वक्त चर्चा में आई जब केद्र सरकार ने 50 रुपए प्रति खुराक के हिसाब से 30 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि दो खुराक के लिए इसकी कीमत 250 रुपए हो सकती है। 

टिटनेस वैक्सीन की सबसे बड़ी निर्माता

कंपनी को उम्मीद है कि वह अगस्त से वैक्सीन की 7.5 से 8 करोड़ खुराक प्रति महीना तैयार कर सकती है। करीब 73 साल पुरानी कंपनी बायोलॉजिकल ई दुनिया की सबसे बड़ी टिटनेस वैक्सीन निर्माता है। 

इस तकनीक पर काम करती है वैक्सीन 

दो या दो से ज्यादा स्रोत के डीएन को मिलाने वाली तकनीक को रिकॉम्बिनेट डीएनए टेक्नोलॉजी के नाम से जाना जाता है। कॉर्बेवैक्स भी इसी तकनीक पर आधारित है। 

कमजोर पड़ रही है दूसरी लहर

भारत में फिलहाल कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में करीब 67 हजार मामले सामने आए हैं। वहीं 2,330 लोगों की मौत हो गई है। धीरे-धीरे सक्रिय मामलों में भी कमी आ रही है और ये घटकर 8.26 लाख हो गए हैं। बावजूद इसके तीसरी लहर को लेकर कई तरह की आशंकाएं बनी हुई है। जिससे बचने के लिए वैक्सीनेशन को प्रभावी माना जा रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार