लाइव न्यूज़ :

'मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई...माफी मांगता हूं', दिल्ली में कांग्रेस छोड़ 'आप' में शामिल हुए बागियों की घरवापसी, जारी किया वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2022 10:28 IST

दिल्ली में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए बागियों ने कुछ घंटे बाद ही फिर कांग्रेस के साथ बने रहने की प्रतिबद्धता जता दी।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी ने वीडियो जारी कर कहा- अभी भी हैं कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता।अली मेहदी ने वीडियो में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से माफी मांगते हुए कहा कि बहुत बड़ी गलती हो गई।दो नवनिर्वाचित पार्षद-सबीला बेगम और नाजिया खातून की भी कांग्रेस में फिर वापसी।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया वह कांग्रेस के साथ रहेंगे। उन्होंने वीडियो में अपने कदम के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी मांगते हुए कहा कि वह पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं। मेहदी ने साथ ही कहा कि उन्हें कोई पद नहीं चाहिए और वह हमेशा कांग्रेस के साथ रहेंगे। 

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए मेहदी ने कहा कि उन्होंने आप में शामिल होकर गलती की। मेहदी ने वीडियो में कहा, ‘मैंने बड़ी गलती की। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं और हाथ जोड़कर राहुल गांधी से माफी मांगता हूं।’ 

मेहदी सहित दो नवनिर्वाचित पार्षद-सबीला बेगम और नाजिया खातून शुक्रवार को आप में शामिल हो गई थीं। सबीला ने वार्ड नंबर 243 मुस्तफाबाद से जीत दर्ज की थी जबकि खातून ने वार्ड नंबर 245 ब्रजपुरी से जीत हासिल की थी। मेहदी और दो पार्षदों के आप में शामिल होने के बाद मुस्तफाबाद के निवासियों ने प्रदर्शन किया था। 

सोशल मीडिया पर आए प्रदर्शनों के वीडियो में लोग मेहदी के खिलाफ नारे लगाते और उनका पुतला जलाते दिखे। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि आप, पार्टी के कुछ अन्य पार्षदों को भी 'प्रलोभन' देने की कोशिश कर रही है। 

कांग्रेस का आरोप- आप ने झांसा देकर फुसलाया था

कांग्रेस ने इससे पहले शनिवार को कहा कि उसके उपाध्यक्ष अली मेहदी और दो अन्य पार्षद अब भी पार्टी के साथ हैं। कांग्रेस ने कहा कि इन पार्षदों को आम आदमी पार्टी ने झांसा देकर फुसलाया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आप पर कुछ नव-निर्वाचित कांग्रेस पार्षदों को झूठे वाद और प्रलोभन देकर गुमराह करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव में दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार किया है और कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा, 'स्वच्छ राजनीति की शपथ लेने वाले केजरीवाल ने झूठे वादों एवं प्रलोभनों से दो-चार कांग्रेस पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं को गुमराह करने की चेष्टा की लेकिन उन्हें शीघ्र ही केजरीवाल की शरारत समझ आ गयी और उन्होंने कांग्रेस पार्टी में फिर अपना विश्वास प्रकट किया है।' 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :आम आदमी पार्टीकांग्रेसराहुल गांधीदिल्ली एमसीडी चुनावअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील