लाइव न्यूज़ :

Madc Election Result 2022: बीजेपी ने मारी बाजी, 25 में से 12 सीट पर किया कब्जा, जानें एमएनएफ और कांग्रेस का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 9, 2022 20:52 IST

Madc Election Result 2022: मिजोरम में मारा स्वायत्तशासी जिला परिषद (एमएडीसी) चुनाव खत्म हुआ। राजनीतिक दल वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे25 सदस्यीय परिषद के चुनाव के लिए पांच मई को मतदान हुआ था।मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने सभी 25 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।परिषद में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है और 24 सीट पर उम्मीदवार खड़े किए।

Madc Election Result 2022: मिजोरम में हुए 'मारा स्वायत्त जिला परिषद' (एमएडीसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने 25 सदस्यीय एमएडीसी में 12 सीटों पर जीत हासिल की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दक्षिणी मिजोरम के सियाहा जिले में हाल में हुए एमएडीसी चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। सियाहा के उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी लालसांगलियाना ने बताया कि 24 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने 12 पर जीत दर्ज की, जोकि बहुमत से एक कम है।

उन्होंने बताया कि राज्य के सत्तारूढ़ दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने नौ जबकि कांग्रेस ने चार सीटें जीतीं। एमएडीसी चुनाव के लिए पांच मई को मतदान हुआ था। इस बीच, एमएनएफ के उपाध्यक्ष वनलालजावमा ने कहा कि उनकी पार्टी ने परिषद में भाजपा से गठबंधन को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है।

मिजोरम के मारा स्वायत्तशासी जिला परिषद चुनाव में बृहस्पतिवार को 42,342 मतदाताओं में से 85 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। परिषद के चुनाव में पांच निर्दलीय समेत कुल 85 उम्मीदवार मैदान में थे।

टॅग्स :चुनाव आयोगमिज़ोरम चुनावमिज़ो नेशनल फ्रंटBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार