लाइव न्यूज़ :

इंटरव्यू: मदनलाल सैनी का दावा बीजेपी राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीतेगी, कांग्रेस नहीं कर सकती भाजपा का मुकाबला

By अनुभा जैन | Updated: April 24, 2019 20:29 IST

राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा है कि भारत में कांग्रेस ने करीब 60 वर्ष राज किया। पं जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी आदि ने देश से गरीबी हटाने का प्रण किया। पर इस दिशा में वे कुछ सकारात्म कर नहीं पाये। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव के समय प्रधानमंत्री और भाजपा को लेकर राहुल जी का बोलना एकदम बेमानी है: मदनलाल सैनी भाजपा राजस्थान में इस बार सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीतने वाली है: मदनलाल सैनी

राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर लोकमत के संवाददाता धीरेन्द्र जैन व अनुभा जैन ने खास बातचीत की। मदनलाल सैनी ने  राजस्थान में कितनी सीटों पर भाजपा आएगी और क्या आसार हैं...इसपर बात की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा राजस्थान में इस बार सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीतने वाली है। मदनलाल सैनी ने कहा भारत में कांग्रेस ने करीब 60 वर्ष राज किया। पं जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी आदि ने देश से गरीबी हटाने का प्रण किया। पर इस दिशा में वे कुछ सकारात्मक कर नहीं पाये। 

मदनलाल सैनी ने कहा, राहुल गांधी को तो अपने गोत्र के बारे में ही नहीं पता। राहुल जी ने कभी भाषा या अपने कार्य के दम पर कुछ खास अभी तक तो नहीं किया। गांधी परिवार के बारे में आज कितने ही सवााल खड़े होते हैं। चुनाव के समय प्रधानमंत्री और भाजपा को लेकर राहुल जी का बोलना एकदम बेमानी है। अगर यही बाते चुनाव के दौरान ना कहकर राहुल जी द्वारा कही जाती तो कुछ सोचा जाता।

1. प्र. राजस्थान में कितनी सीटों पर इस बार के लोकसभा चुनावों में भाजपा के जीत के आसार है?

- उ. राजस्थान में हम इस बार भी 25 की 25 सीटों पर जीत कर आयेंगे। लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की जाने वाली सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों को धूल चटाने की बात हो या प्रधानमंत्री आवास योजन सरीकी जनहितकारी योजनाओं से जनता बेहद खुश है। भाजपा ने नगरपालिका से लेकर हर स्तर पर जनता व देश के लिये कार्य किये हैं। कार्य के दम पर ही आज भाजपा इतनी लोकप्रिय है और अब स्थिति यहां तक आ गयी है कि कांग्रेस भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती। इन सबसे बूथ प्रबंधन लाभ उठायेगा और हमें पूरा विश्वास है कि राजस्थान की सभी 25 सीटों पर काबिज होंगे। जयपुर ग्रामीण में राज्यवर्धन सिंह राठौड, जयपुर में रामचरण बोहरा आदि पार्टी को सभी सीटों पर जीत दर्ज करायेंगे। 

2. प्र. कांग्रेस की न्याय योजना के जरिये गरीबों के खातों में वार्षिक 72 हजार रुपये जमा कराना क्या मुमकिन है या यह सिर्फ कोरी चुनावी रणनीति है?

- उ. भारत में कांग्रेस ने करीब 60 वर्ष राज किया। पं जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी आदि ने देश से गरीबी हटाने का प्रण किया। पर इस दिशा में वे कुछ सकारात्म कर नहीं पाये। भारत की स्वतंत्रता के समय संसाधन थे कि कांग्रेस की गलत नीतियों व नीयत के चलते सब व्यर्थ चला गया। लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास आदि पर बेहतरीन काम करने की दिशा में कांग्रेस ने कोरे नारे दिये। कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में कोई ठोस कार्य नहीं हुआ जबकि उनके पास सत्ता थी। आज जबकि सत्ता मिलगी भी या नहीं कांग्रेस न्याय योजना जैसी योजनाये लाने की बात करती हैं जो सिर्फ मनगठंत बातें प्रतीत होती हैं। कांग्रेस के पास ना कोई दिशा है और ला कोई विजन या थिंकर भी कभी रहा है। 

3. प्र. प्रियंका वाड्रा का राजनीति में आने को भाजपा किस तरह ले रही है?

- उ. व्यंगय कसते हुये सैनी ने कहा कि ‘अंधा बाटे रेवड़ी’ वाला हाल है जहां कांग्रेस पार्टी एक ही परिवार के लोगों को मौका देती है। महिलाओं को आगे लाना ही था तो घर के बाहर की दूसरी महिलाओं को मौका दिया जाता। प्रियंका अगर अपनी काबलियत से आती तो कुछ ठीक होता। 

4. प्र. कश्मीर में धारा 370 और 35 ए के बारे में क्या राय है?

- उ. सैनी ने दृढतापूर्वक कहा कि देश का विभाजन कांग्रेस के कारण हुआ है। कश्मीर की समस्या पं जवाहरलाल नेहरू की हठधर्मिता की वजह से अटकी। स्वतंत्रता के समय सरदार वल्लभ भाई पटेल के पास संपूर्ण भारत की जिम्मेवारी थी तो पं. नेहरू ने जम्मू व कश्मीर की जिम्मेदारी अपने पास रखी। क्या यह देश की एकता की दिशा में सही कदम था जहां पं. नेहरू ने जम्मू कश्मीर को भारत से अलग रख प्रधानमंत्री तक अलग होने की बात कही। उस समय किसी को भी हिंदुस्तान से कश्मीर जाने के लिये परमिट लेने की जरूरत होती थी। नेहरू के पाप का परिणाम हिंदुस्तान भुगत रहा है। बांगलादेश के 90 हजार सैनिक भारत के कब्जे में थे। जिनकी रिहाई के बदले कुछ समझौते किये जा सकते थे। उन्होने दावा किया कि कांग्रेस में राष्ट्रभक्ति कभी रही ही नहीं। 

5. प्र. कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी का प्रधानमंत्री को चैकीदार चोर है कहना व अन्य चुनावी रणनीतियों के बारे में आपका क्या कहना है?

- उ. राहुल गांधी को तो अपने गोत्र के बारे में ही नहीं पता। राहुल जी ने कभी भाषा या अपने कार्य के दम पर कुछ खास अभी तक तो नहीं किया। गांधी परिवार के बारे मंे आज कितने ही सवााल खडे होते हैं। चुनाव के समय प्रधानमंत्री और भाजपा को लेकर राहुल जी का बोलना एकदम बेमानी है। अगर यही बाते चुनाव के दौरान ना कहकर राहुल जी द्वारा कही जाती तो कुछ सोचा जाता।

6. प्र. लाल कृष्ण आडवाणी जी को क्या निकट भविष्य में हम राज्यसभा में देखेंगे?

- उ. आडवाणी जी पार्टी के लिये हमेशा से श्रद्वेय रहे हैं। आज वो हर एक काम पहले के समान पार्टी के लिये करना चाहते है। पर उनकी अब आयु हो चली है। निकट भविष्य वे राज्यसभा में शामिल होंगे या नहीं यह तो पार्टी हाई कमांड ही निर्धारित करेगी पार्टी के सम्मान में। 

7. प्र. भाजपा से मानवेंद्र सिंह हों या देवी सिंह भाटी जैसी शीर्ष भाजपा नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना और दूसरी ओर हनुमान बेनीवाल जैसे भाजपा विरोधी का भाजपा से जुडना कहां तक पार्टी के लिये हितकारी है?

- उ. पार्टी बदलना और चुनावों के दौरान एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना नेताओं की सतत प्रक्रिया है। इस तरह नेताओं का दल बदलना हितकारी भी रहता है और कभी कभार नहीं भी होता।

8 प्र. राजस्थान में पानी की समस्या के प्रति राजनीतिक दल कितने गंभीर है?

- उ. जानकारी देते हुये सैनी ने कहा कि पंजाब हिमालय के पानी का सही तौर पर बंटवारा नहीं हुआ। भाजपा समुद्र के पानी को मीठा पानी कर उपयोग में लाने के साथ पाकिस्तान में गये भारत के पानी के हिस्से पर रोक लगायेगी। जैसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा घोषणा की गयी है जल शक्ति मिनिस्ट्री के जरिये लोगों को बेहतरीन आधुनिक तकनीक से जल मुहैयया कराया जायेगा।

टॅग्स :राजस्थान लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण