लाइव न्यूज़ :

Lumla Assembly seat by-election 2023: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी को फायदा, भाजपा प्रत्याशी शेरिंग ल्हामू की निर्विरोध जीत तय, 27 फरवरी को घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2023 22:53 IST

Lumla Assembly seat by-election 2023: अरुणाचल प्रदेश में तवांग जिले के लुमला सीट पर 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शेरिंग हामु एकमात्र उम्मीदवार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रत्याशी शेरिंग हामु उपचुनाव में एकमात्र प्रत्याशी हैं।हामु सीट से पूर्व विधायक जाम्बे ताशी की पत्नी हैं।ताशी की मृत्यु के कारण सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। 

Lumla Assembly seat by-election 2023: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) लिकेन कोयू ने बुधवार को बताया कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले की लुमला विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में एकमात्र उम्मीदवार भाजपा की शेरिंग ल्हामू का नामांकन पत्र वैध पाया गया है।

 

कोयू ने बताया कि लुमला निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी 10 फरवरी को अपराह्न तीन बजे उम्मीदवारी वापस लेने के अंतिम घंटे के तुरंत बाद एकमात्र उम्मीदवार के विधिवत चुने जाने की घोषणा करेंगे। हालांकि पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने एक पूर्व ग्राम प्रधान को अपने उम्मीदवार के रूप में नामित किया था, लेकिन वह दौड़ से हट गए और अपना नामांकन दाखिल नहीं किया।

ल्हामू लुमला के विधायक जंबे ताशी की पत्नी हैं, जिनकी मृत्यु के कारण उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। ताशी ने 2009 से लगातार तीन बार निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। पूर्वोत्तर राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ होने हैं। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को अंतिम दिन था और हामु के अलावा अन्य किसी ने पर्चा नहीं भरा।

नाम वापसी की अंतिम तिथि शुक्रवार को है। हामु के नामांकन पत्र की छंटनी और नाम वापसी की तारीख समाप्त होने के बाद शुक्रवार को परिणाम को घोषणा की जाएगी। हालांकि, राज्य की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने एक ग्राम प्रधान को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया और नामांकन दाखिल नहीं किया।

टॅग्स :उपचुनावअरुणाचल प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप