लाइव न्यूज़ :

Ludhiana Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2024 18:57 IST

Ludhiana Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में लोकसभा की 13 सीट हैं।एक जून को मतदान होंगे। 4 जून को मतगणना कराई जाएगी। 

Ludhiana Lok Sabha Election 2024: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब में लोकसभा की 13 सीट हैं और एक जून को मतदान होंगे। 4 जून को मतगणना कराई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से फिर से गठबंधन करने संबंधी बातचीत की अटकलों के खत्म होने का संकेत है। भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने से आम चुनाव में इस सीमावर्ती राज्य में चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

कांग्रेस छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल होने पर रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि जब भी मैंने पंजाब के मुद्दे उठाए तो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने इसे हमेशा सकारात्मक रूप से लिया। हम पंजाब को आगे ले जाना चाहते हैं, जब देश फायदा हो रहा है, तो पंजाब क्यों पीछे रहे?

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात चरणों के चुनाव के अंतिम चरण में एक जून को होगा। यह घोषणा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा में संसदीय चुनाव के लिए फिर से गठबंधन करने संबंधी बातचीत की अटकलों के बीच की गयी है। भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले ‘फीडबैक’ के बाद यह फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के भविष्य और युवाओं, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों तथा वंचित वर्गों की बेहतरी के लिए यह फैसला लिया गया है। जाखड़ ने विश्वास जताया कि पंजाब के लोग एक जून को बड़ी संख्या में भाजपा के लिए मतदान कर उसे और मजबूत बनाएंगे। तकरीबन एक सप्ताह पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिअद से गठबंधन की संभावना पर कहा था, ‘‘बातचीत की जा रही है। हम सभी राजग दलों को एक साथ लाना चाहते हैं।’’ हालांकि, शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भाजपा के साथ बातचीत के मुद्दे पर कुछ कहने से बचते रहे।

शिअद ने अब निरस्त किए कृषि कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से संबंध तोड़ लिए थे। दोनों दलों ने 1996 में गठबंधन बनाया था और एक साथ मिलकर चुनाव लड़ते रहे। 2019 में उन्होंने पंजाब में दो-दो लोकसभा सीट जीती थी। जाखड़ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा किए काम किसी से छिपे नहीं हैं।’’

भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि पिछले 10 साल में किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गयी है तथा किसानों को एक सप्ताह में उनके बैंक खातों में पैसा मिला है। बताया जाता है कि भाजपा पंजाब में 13 में से छह लोकसभा सीटें मांग रही थी जबकि अकाली इस पर राजी नहीं थे।

लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का संकेत देते हुए शिअद ने शुक्रवार को अपनी कोर समिति की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर कहा था कि वह ‘‘सिद्धांतों को राजनीति से ऊपर रखना जारी रखेगी।’’ प्रस्ताव में केंद्र से अपनी जेल की सजा पूरी कर चुके ‘बंदी सिंहों’ (सिख कैदियों) की रिहाई के लिए अपनी ‘‘स्पष्ट रूप से लिखित प्रतिबद्धता’’ का सम्मान करने का अनुरोध किया था। उसने यह भी कहा था कि शिअद किसानों और कृषि मजदूरों के हितों की वकालत करता रहेगा और उनसे किए सभी वादे पूरे किए जाने चाहिए।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावकांग्रेसBJPपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप