लाइव न्यूज़ :

दर्दनाक हादसाः मचा कोहराम, एक ही परिवार के सात बच्चों की मौत, शव नहर से निकाले गए

By भाषा | Updated: June 22, 2019 13:12 IST

इस घटना में 29 लोग नहर में डूब गए थे, जिनमें से 22 लोगों को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया था। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि घटना के बाद लापता हुए सात बच्चों में से दो बच्चों के शव सुबह पांच बजे निकाले गए, जबकि दो और बच्चों के शव दोपहर बाद करीब ढ़ाई बजे निकाले गये। तीन बच्चों के शव गुरुवार शाम ही मिल गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देलापता सभी सातों बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं और अब राहत और बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है।बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिये शासन के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है।

लखनऊ के निकट नगराम में एक नहर में वैन गिरने के बाद डूबे सभी सात बच्चों के शव निकाल लिए गए हैं। गुरुवार को हुई इस घटना में एक वैवाहिक समारोह से लौट रही वैन इंदिरा नहर में गिर गई थी।

इस घटना में 29 लोग नहर में डूब गए थे, जिनमें से 22 लोगों को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया था। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि घटना के बाद लापता हुए सात बच्चों में से दो बच्चों के शव सुबह पांच बजे निकाले गए, जबकि दो और बच्चों के शव दोपहर बाद करीब ढाई बजे निकाले गये। तीन बच्चों के शव गुरुवार शाम ही मिल गये थे।

इस तरह लापता सभी सातों बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं और अब राहत और बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है। इन बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिये शासन के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इनमें से छह बच्चे बाराबंकी जिले से जबकि एक बच्चा लखनऊ जिले से है। लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि लापता सात बच्चों में से शनि, सौरभ और अमन के शव गुरुवार शाम को नहर से निकाले गये थे, शुक्रवार सुबह साजन और मानसी के शव भी मिल गए, जबकि दोपहर बाद सचिन और मानसी के शव निकाले गये।

उन्होंने बताया कि बच्चों को तलाश करने का काम पूरी रात चलाया गया और आज दोपहर ढाई बजे यह समाप्त हो गया। शर्मा ने बताया था कि गुरुवार सुबह करीब तीन बजे बाराबंकी लौट रही एक पिकअप वैन तडके इंदिरा नहर में जा गिरी, जिससे वैन में सवार सभी 29 लोग नहर में डूब गये। इनमें करीब 19 बच्चे थे।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटना स्थल पर पहुंच गयी और तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू हो गया था। बच्चों के परिजनों का आरोप है कि वैन का चालक शराब के नशे में था और बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने माना कि वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ और वैन अंधेरे में पानी में जा गिरी। उन्होंने बताया था कि कुछ घंटों बाद 22 लोगों को नहर से जिंदा बचा लिया गया था इंदिरा नहर का पानी रोक दिया गया था लापता सात बच्चों की तलाश जारी रखी गयी थी। इसके अलावा कई स्थानों पर जाल डालकर भी बच्चों की तलाश की गयी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत