लाइव न्यूज़ :

शिवपाल के बाद आजम भी अखिलेश यादव से नाराज!, पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी बोले-पिछले ढाई साल में जेल से छुड़ाने के लिए आंदोलन नहीं किया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2022 18:38 IST

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर चाचा शिवपाल यादव कई आरोप लगा चुके हैं। अब सपा के पूर्व सांसद आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान ने आरोप लगाकर हंगामा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवपाल यादव अपनी कथित उपेक्षा को लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज हैं।भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है।खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक शिवपाल यादव की अपने भतीजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराजगी की पृष्ठभूमि में जेल में बंद पार्टी के संस्थापक सदस्य विधायक आजम खां के समर्थकों की नाराजगी भी सामने आ रही है।

आजम के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान ने रविवार को रामपुर में पार्टी के एक कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अखिलेश ने पिछले ढाई साल में आजम को जेल से छुड़ाने के लिए कोई आंदोलन नहीं किया। उनके इस आरोप के बाद सपा में दरारें पड़ने की आशंका प्रबल हो गई है।

हालांकि बाद में उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका ‘‘निजी दर्द’’ है और वह आजम खां से कहेंगे कि अब फैसला लेने का वक्त है। उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवपाल यादव अपनी कथित उपेक्षा को लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज हैं और उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है।

खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा है, ‘‘हमने आपको और आपके वालिद (पिता मुलायम सिंह यादव) को मुख्यमंत्री बनाया। आप (अखिलेश) इतना बड़ा दिल नहीं कर सके कि आजम खान साहब को नेता प्रतिपक्ष बना देते। हमारे वोट से (सपा की) 111 सीटें आई हैं।

आपकी जाति ने आप को वोट नहीं दिया। यह कड़वा सच है... लेकिन मुख्यमंत्री आप बनेंगे, नेता विपक्ष भी आप ही बनेंगे?’’ अखिलेश पर आजम खां की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘और तो और आपने (अखिलेश) सदन में भाषण दिया। आपने बहुत से लोगों की सीनियरिटी (वरिष्ठता) बताई, तब आपको आजम खां साहब की याद नहीं आई।

आजम साहब से ज्यादा सीनियर (वरिष्ठ) कौन विधायक था लेकिन फिर भी अखिलेश यादव जी आपने आजम खां साहब का नाम तक नहीं लिया। आप आजम खां से मिलने जेल तक नहीं गए।’’ खान ने अखिलेश पर मुसलमानों से हमदर्दी नहीं रखने का भी आरोप लगाया और कहा, ‘‘हमारे कपड़ों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदबू आती है। वह स्टेज से हमारा नाम नहीं लेना चाहते। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या सारा ठीकरा अब्दुल (मुस्लिम समुदाय) ने ले लिया है? दरी भी वही बिछाएगा, वोट भी अब्दुल देगा और जेल भी अब्दुल जाएगा?

सीएए और एनआरसी में अब्दुल बर्बाद हो जाएगा। उसके घर की कुर्की हो जाएगी। उससे वसूली की जाएगी और आपके (अखिलेश) मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलेगा।’’ बाद में संवाददाताओं से बातचीत में खान ने कहा कि यह उनका निजी दर्द है और वह आजम खान से कहेंगे कि अब वह कोई निर्णय लें।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने आजम खां के मीडिया प्रभारी द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि सपा में जो कद जनेश्वर मिश्र, बेनी प्रसाद वर्मा और अन्य संस्थापक सदस्यों का है उससे ज्यादा बड़ा स्थान आजम खां का है। उनकी उपेक्षा का सवाल ही नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने इस मामले पर कहा कि अखिलेश के अहंकार और अभिमान की कीमत समाजवादी पार्टी चुका रही है। आजम खान सपा के संस्थापक सदस्य हैं और उनके मीडिया प्रभारी द्वारा लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने कहा हालांकि यह समाजवादी पार्टी का अंदरूनी मामला है। मगर यह भी सच है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व पर उनकी ही पार्टी के लोग सवाल कर रहे हैं। 

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवशिवपाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए