लाइव न्यूज़ :

'सलमान खान' को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार, शांति भंग करने का आरोप, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2022 12:56 IST

सलमान खान के डुप्लीकेट लखनऊ के आजम अंसारी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ के ठाकुरगंज में आजम अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

Open in App

लखनऊ: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हमशक्ल के रूप में मशहूर आजम अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के घंटाघर पर आजम अंसारी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे वहां एक 'रील' बना रहे थे।

ठाकुरगंज थाने में शांति भंग के आरोप में डुप्लीकेट अभिनेता का धारा 151 के तहत चालान भी किया गया है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग वाले आजम अंसारी अक्सर बीच सड़क पर वीडियो रील बनाते थे। कई बार सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीते हुए या अर्ध नग्न होकर भी आजम रील बनाता रहता था और सोशल मीडिया पर इसके लाखों व्यूज हैं।

इस दौरान नकली सलमान खान को देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ जमा हो जाती थी। इससे कई बार भारी ट्रैफिक जाम की समस्या भी हो जाती थी। 

सामने आई जानकारी के अनुसार ताजा मामले में भी सड़क पर ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने शिकायत की और फिर पुलिस पहुंच गई और आजम अंसारी को हिरासत में ले लिया। आजम अंसारी के YouTube पर 1,67,000 फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो पर लाखों व्यूज हैं।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेश समाचारसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो