लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में कोरोना के 200 नए केस, ब्रिटेन से लौटे सभी 114 यात्रियों की रिपोर्ट नेगेटिव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 30, 2020 18:50 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मामलों के बाद ब्रिटेन और अन्य देशों से राज्य में आने वाले लोगों की कोविड-19 जांच अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ब्रिटेन से राज्य में आने वाले सभी यात्रियों की जांच करायी जाएगी।कोरोना वायरस के नए स्वरूप को ध्यान को रखते हुए सतर्कता बरतनी आवश्यक है।बैठक में कहा कि इस संबंध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

लखनऊःउत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोरोना संक्रमण जारी है। बुधवार को 200 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि ब्रिटेन से आएं 114 यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भटनागर ने बताया, ''केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से उत्तर प्रदेश आने वाले यात्रियों की सूची भेजी है। इसमें राजधानी लखनऊ आने वाले यात्रियों के बारे में भी जानकारी है, लेकिन इसमें यात्रियों के केवल फोन नंबर ही हैं। सभी यात्री पॉश कालोनी के हैं। इन्हें 28 दिन तक होम आइसोलेशन में रहना होगा। नौ से 21 दिसम्बर के बीच 134 यात्री देश लौटे हैं। इनमें 22 लोग दूसरे जिलों के हैं।

कुछ देशों में कोरोना वायरस का नया ‘स्ट्रेन’ मिला है

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को कहा, ‘‘कुछ देशों में कोरोना वायरस का नया ‘स्ट्रेन’ मिला है जो बहुत तेजी से फैल रहा है। हाल में जो लोग ब्रिटेन से आए हैं उनसे अनुरोध है कि वे अपनी कोविड-19 की जांच जरूर करा लें और संक्रमित नहीं होने पर भी दस दिन घर में पृथक-वास में रहें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

लखनऊ में अब तक होम आइसोलेशन में 59687 मरीज रखे गए। इनमें 58063 मरीजों ने वायरस को हराने में कामयाबी हासिल की है। वर्तमान में 1624 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इंदिरा नगर में 22, गोमती नगरमें 23, जानकीपुरम में 12, आलमबाग में11, आशियाना में10, महानगर में 14, हजरतगंज में 10, गुडंबा में 10, चौक में 9, हसनगंज में सात, ऐशबाग में तीन, कैंट में पांच, चिनहट में दो, गोमतीनगर विस्तार सात और ठाकुरगंज में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष मरीज विभिन्न इलाकों के रहे।

योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, कानपुर नगर, झांसी, गाजियाबाद तथा गोरखपुर जनपदों में कोविड-19 के बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक कोविड-19 की कोई कारगर दवा अथवा टीका उपलब्ध नहीं हो जाता तब तक सतर्कता ही बचाव है। उन्होंने कहा कि टीम-11 द्वारा पूरे समन्वय के साथ बेहतर परिणाम दिए गए हैं। कार्य की गति को आगे भी इसी प्रकार जारी रखा जाए।

आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वैक्सीन ‘कोल्ड चेन’ (नियत तापमान पर रखने की व्यवस्था) को पल्स पोलियो वैक्सीन के लिये बनाई गई कोल्ड चेन की तर्ज पर तैयार किया जाए, साथ ही, कोराना वैक्सीन के लिये स्थापित किये जा रहे भंडारण केंद्रों की सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जाएं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियालखनऊयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारकोरोना वायरसब्रिटेनअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप