लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में 4 मंजिला इमारत गिरीः अब तक 13 लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया, मलबे में कई और दबे, बचाव अभियान तेज किया गया

By अनिल शर्मा | Updated: January 25, 2023 08:26 IST

इलाके की रहने वाली अनुजा ने बताया "मैं अपने फ्लैट में थी। शाम करीब छह बजकर 47 मिनट पर हमें कम्पन महसूस हुआ। मुझे लगा कि यह भूकंप के कारण हुआ है। लेकिन मुझे घर से बाहर आने के लिए इसलिए कहा गया, क्योंकि पास का एक अपार्टमेंट ढह गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक ये अवैध निर्माण इमारत थी जिसका नक्शा पास नहीं हुआ था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर हुआ। लखनऊ के संभागीय आयुक्त रोशन जैकब ने बताया कि अभी तक 13 लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है।

लखनऊः यहां के हजरतगंज में मंगलवार एक चार मंजिला आवासीय इमारत के गिरने से 2 दर्जन से अधिक लोग दब गए।  अब तक 13 लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। लखनऊ के संभागीय आयुक्त रोशन जैकब ने बताया कि अभी तक 13 लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है, 2-3 और लोगों के फंसे होने की सूचना है। सभी की हालत ठीक है।

रोशन जैकब के मुताबिक, ये अवैध निर्माण इमारत थी जिसका नक्शा पास नहीं हुआ था और ये पुरानी इमारत थी। उन्होंने कहा कि जांच के लिए जोन की कमेटी बनी हुई है। 1.5 घंटा और बचाव अभियान चलेगा। वहीं यूपी के डीजीपी डी.एस. चौहान ने कहा कि जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है वे सुरक्षित हैं। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हादसे के कारणों की जांच व कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर हुआ। अपनी बेटी उजमा, नाती मुस्तफा और अन्य लोगों को अपनी आंखों के सामने मलबे से सुरक्षित निकलवाने के लिए कुछ रिश्तेदारों के साथ मौके पर जाने को आतुर कुलसुम को बड़ी मुश्किल से रिश्तेदार रोक पाए।

इलाके की रहने वाली अनुजा ने बताया "मैं अपने फ्लैट में थी। शाम करीब छह बजकर 47 मिनट पर हमें कम्पन महसूस हुआ। मुझे लगा कि यह भूकंप के कारण हुआ है। लेकिन मुझे घर से बाहर आने के लिए इसलिए कहा गया, क्योंकि पास का एक अपार्टमेंट ढह गया था। अपार्टमेंट में लगभग सात-आठ परिवार रह रहे थे।"

टॅग्स :लखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए