लाइव न्यूज़ :

अंसल ग्रुप के वाइस चेयरमैन प्रणव अंसल को दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गया डिटेन, लंदन भागने की फिराक में थे

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2019 12:32 IST

मिली जानकारी के अनुसार बढ़ती मुसिबतों को देखते हुए आज प्रणव अंसल का AI 161 फ्लाइट से लंदन भागने का प्लान था। हालांकि, इसी बीच पुलिस ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इन्हें डिटेन कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअंसल ग्रुप के मालिक सुशील अंसल के बेटे प्रणव दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए डिटेनलखनऊ पुलिस ने जारी करवाया था लुक आउट सर्कुलर, धोखाधड़ी और पैसे हड़पने के दर्जनों मामले हैं दर्ज

धोखधड़ी के आरोपी और अंसल ग्रुप के मालिक सुशील अंसल के बेटे प्रणव अंसल को दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन कर लिया गया है। इन पर पैसा हड़प कर धोखाधड़ी करने का आरोप था। इस संबंध में लखनऊ पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया था। बताया जा रहा है कि प्रणव अंसल के खिलाफ धोखाधड़ी और पैसे हड़पने के दर्जनों मामले दर्ज हैं। 

लगातार बढ़ती मुसिबतों को देखते हुए आज इनका भारत से AI 161 फ्लाइट से लंदन भागने का प्लान था। हालांकि, इसी बीच पुलिस ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इन्हें डिटेन कर लिया। यह भी कहा जा रहा है कि लखनऊ पुलिस द्वारा अपने खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर से प्रणव अंसल अंजान था। 

लखनऊ के विभूति खण्ड थाने में प्रणव अंसल पर 406 ,420, 467, 468, 471, 504, 506 की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। डिटेन होने की सूचना मिलने पर एसएसपी के निर्देश पर विभूतिखंड थाने की पुलिस टीम दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई है।  अंसल ग्रुप पर आरोप है कि इन्होंने गरीबों का पैसा हड़पने के साथ ही फौजियों को भी कई लुभावनी स्कीम का लालच देकर ठगा है। इसी संबंध में कई लोगों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। यह मामला लखनऊ अंसल टाऊनशिप में घोटाले और पैसा हड़प कर धोखाधड़ी करने से जुड़ा है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए