लाइव न्यूज़ :

लद्दाख के उपराज्यपाल ने ‘स्वामित्व’ योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरण की शुरुआत की

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:05 IST

Open in App

लेह, 25 दिसंबर लद्दाख के उपराज्यपाल आर. के. माथुर ने शनिवार को यहां ‘सुशासन सप्ताह’ के तहत ‘‘स्वामित्व योजना’’ के अंतर्गत संपत्ति कार्ड के वितरण की आभासी माध्यम से शुरुआत की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम में फे और निमू गांवों के 30 लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड वितरित किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 अप्रैल, 2020 को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर शुरू, ‘‘गांवों का सर्वेक्षण और ग्राम क्षेत्रों में सुधारित प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण’’ (स्वामित्व) योजना का उद्देश्य ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक का उपयोग करके ग्रामीण आबादी के सीमांकन के माध्यम से ग्रामीण भारत के लिए एक एकीकृत संपत्ति सत्यापन समाधान प्रदान करना है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए इसे उपयुक्त दिन बताते हुए माथुर ने कहा कि योजना और संपत्ति कार्ड उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है।

उपराज्यपाल ने स्वामित्व को एक जनोन्मुखी योजना करार दिया, जिससे लद्दाख के लोगों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा, “यह योजना भूमि से संबंधित विवादों को दूर करने में मदद करेगी। देश में कहीं भी दस्तावेज़ की समझ की सुविधा के लिए संपत्ति कार्ड अंग्रेजी में तैयार किए जाएंगे।”

उपराज्यपाल के सलाहकार उमंग नरूला ने कहा कि यह योजना लद्दाख के लोगों के जीवन को आसान बनाने में मदद करेगी, खासकर उन लोगों के लिए जो बैंक ऋण लेना चाहते हैं।

दो अक्टूबर से लद्दाख में स्वामित्व योजना पर काम शुरू हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए