लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल ने आतंकवादियों के हाथों मारे गये शिक्षक की पत्नी को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 15:53 IST

Open in App

जम्मू, आठ नवंबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने, आठ अक्टूबर को आतंकवादियों के हमले में मारे गये कश्मीरी हिंदू अध्यापक दीपक चंद की पत्नी आराधना मेहरा को सोमवार को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा।

मेहरा ने यहां राजभवन में उपराज्यपाल से यह पत्र प्राप्त किया।

उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘शहीद श्री दीपक चंद की पत्नी श्रीमती अराधना मेहरा को आज नियुक्ति पत्र सौंपा। आतंकवादियों ने श्रीनगर में दीपक चंद की हत्या कर दी थी।’’

सिन्हा ने दीपक चंद के परिवार को हर तरह की मदद एवं सहायता का आश्वासन दिया।

श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आठ अक्टूबर को ‘‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’’ (टीआरएफ) के आतंकवादियों ने सरकारी बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, संगम की प्राचार्य सुपिंदर कौर एवं अध्यापक दीपक चंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?