लाइव न्यूज़ :

LS polls 2024: ओडिशा के बाद पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी भाजपा, सुनील जाखड़ ने कहा- 13 सीट पर अकाली दल से गठजोड़ नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2024 11:42 IST

LS polls 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में 21 लोकसभा सीट हैं।पंजाब में 13 लोकसभा सीट हैं। 10 साल में किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गयी है।

LS polls 2024: ओडिशा के बाद पंजाब में लोकसभा चुनाव भाजपा अकेले लड़ेगी। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। हाल ही में ओडिशा में भी भाजपा और बीजद में गठजोड़ नहीं हुआ था। ओडिशा में 21 लोकसभा सीट हैं। 2020 में कृषि कानून को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन तोड़ लिया था। पंजाब में 13 सीट पर 1 जून को वोट पड़ेंगे। यह घोषणा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा में संसदीय चुनाव के लिए फिर से गठबंधन करने संबंधी बातचीत की अटकलों के बीच की गयी है।

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात चरणों के चुनाव के अंतिम चरण में, एक जून को होगा। जाखड़ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले ‘फीडबैक’ के बाद यह फैसला लिया है। जाखड़ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा किए काम किसी से छिपे नहीं हैं।’’ भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि पिछले 10 साल में किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गयी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 18 के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी, जबकि चार मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया। पार्टी ने अभी कटक, जाजपुर और कंधमाल लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबलपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने चार महिलाओं अपराजिता सारंगी (भुवनेश्वर), संगीता कुमारी देव (बोलांगीर), मालविका केशरी देव (कालाहांडी) और अस्का से अनिता सुभादर्शिनी को मैदान में उतारा है। जिन मौजूदा सांसदों को इस बार भाजपा का टिकट नहीं दिया गया है उनमें बरगढ़ से सुरेश पुजारी, केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू (मयभंज), नीतीश गैंग देब (संबलपुर) और बसंत पांडा (कालाहांडी) शामिल हैं।

पार्टी ने पुजारी की जगह प्रदीप पुरोहित को उम्मीदवार बनाया है जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर में नीतीश गंग देब की जगह ली है। रायरंगपुर के विधायक नबा चरण मांझी ने मयूरबाग सीट से बिशेश्वर टुडू की जगह ली है। कालाहांडी लोकसभा सीट पर बसंत कुमार पांडा की जगह मालविका केशरी देव को नया उम्मीदवार बनाया गया है।

जिन मौजूदा सांसदों को बरकरार रखा गया है उनमें जुएल ओराम (सुंदरगढ़), प्रताप चंद्र सारंगी (बालासोर), संगीता कुमारी सिंह देव (बोलांगीर) और अपराजिता सारंगी (भुवनेश्वर) शामिल हैं। भाजपा के अन्य उम्मीदवारों में अनंत नायक (क्योंझर), अभिमन्यु सेठी (भद्रक), रुद्र पाणि (ढेंकनाल), बैजयंत पांडा (केंद्रपाड़ा), बलभद्र मांझी (नबरंगपुर), विभु तराई (जगतसिंहपुर), संबित पात्रा (पुरी), प्रदीप पाणिग्रही (बेरहामपुर) और कालीराम मांझी (कोरापुट) शामिल हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पंजाबBJPओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए