लाइव न्यूज़ :

LPG Price: एलपीजी की कीमतों में कटौती, 198 रुपए सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, जानिए अपने शहर का रेट

By अनिल शर्मा | Updated: July 1, 2022 08:59 IST

राष्ट्रीय राजधानी में 1 जुलाई से कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई को एलपीजी गैस सिलेंडर में ₹198 की गिरावट आई14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर न तो सस्ता हुआ और न ही महंगा घरेलू सिलेंडर अभी भी 19 मई के समान दर पर उपलब्ध है

नई दिल्लीः रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आज से (1 जुलाई) कमी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 1 जुलाई से कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई है। 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 2,021 रुपए होगी जो पहले यह 2,219 रुपए थी।

कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 182 रुपये कमी हुई है तो वहीं मुबई में 190.50 रुपये, जबकि चेन्नई में 187 रुपये कमी की गई है। उधर घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को पुराने रेट पर ही गैस मिलेगी। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा।

कामर्शियल सिलेंडर के दाम

लखनऊ ₹2130.50आगरा ₹2070.50दिल्ली ₹198 रुपये मुंबई ₹190.50 रुपयेकोलकाता ₹182 रुपयेलद्दाख ₹2606.50अंडमान निकोबार ₹2442विशाखापट्टनम ₹2087.50डिब्रूगढ़ ₹2083.50पटना ₹2272चंडीगढ़ ₹2040चेन्नई ₹187 रुपयेजयपुर ₹2046.50उदयपुर ₹2114.50अहमदाबाद ₹2042.50शिमला ₹2130रांची ₹2194.50बेंगलुरू ₹2108.50भोपाल ₹2030इंदौर ₹2119.50देहरादून ₹2067

स्रोत: IOC

गौरतलब है कि एक महीने पहले कमर्श‍ियल एलपीजी स‍िलेंडर 135 रुपये सस्ता हुआ था। एक महीने बाद इसमे फिर से 198 रुपए की कटौती की गई है। इस तरह महीनेभर में कुल प्रति सिलेंडर 300 रुपये से भी ज्‍यादा की कटौती की गई है। कमर्श‍ियल एलपीजी स‍िलेंडर की कीमतें मई में बढ़कर 2354 रुपये पर पहुंच गए थे। घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत में आख‍िरी बार 19 मई को बदलाव क‍िया गया था।

टॅग्स :LPGLPG Gas
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत