लाइव न्यूज़ :

गैस उपभोक्ताओं को राहत, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे

By भाषा | Updated: August 1, 2019 05:32 IST

ग्राहकों को बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का उपयोग सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर का कोटा खत्म होने के बाद करना होता है। कंपनी के अनुसार इससे पहले जुलाई की शुरूआत में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गयी थी।

Open in App

 बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बुधवार को 62.50 रुपये की कटौती की गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें नरम होने से दाम कम किये गये हैं। इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) ने कहा कि बिना सब्सिडी या बाजार कीमत वाले एलपीजी की कीमत 574.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी।

नई दरें बुधवार मध्यरात्रि से लागू होंगी। ग्राहकों को बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का उपयोग सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर का कोटा खत्म होने के बाद करना होता है। कंपनी के अनुसार इससे पहले जुलाई की शुरूआत में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गयी थी।

कुल मिलाकर जुलाई में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 163 रुपये कम हुई है। बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम घटने का असर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर लेते समय किये जाने वाले भुगतान पर भी पड़ेगा। उपभोक्ता को अगस्त में 14.2 किलो का सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर लेते समय अब 574.50 रुपये का भुगतान करना होगा। जुलाई में इसके लिये 637 रुपये चुकाने पड़ते थे। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए