लाइव न्यूज़ :

LPG Cylinders Booking New Rules: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और होम डिलीवरी की प्रक्रिया अब बदल गई है, जरूर जान लें ये काम की बात

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2020 12:30 IST

LPG Cylinders Booking: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और इसकी डिलीवरी की प्रक्रिया में 1 नवंबर से बदलाव हो गया है। साथ ही इंडेन गैस ने भी बुकिंग नंबर आज से बदल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और इसकी डिलीवरी की प्रक्रिया में बदलाव, आज से हुआ लागूसिलेंडर की डिलीवरी के समय रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा जाएगा ओटीपी नंबर, उससे मिलान के बाद होगी डिलीवरी

LPG Cylinders Booking: 1 नवंबर यानी आज से एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और इसकी डिलीवरी की प्रक्रिया बदल गई है। इंडेन गैस ने अपना बुकिंग नंबर बदल दिया है। इसके मायने ये हुए पुराने नंबर पर अब आप फोन से गैस की बुकिंग नहीं कर सकते हैं। इंडेन गैस ने इसके लिए अब नया नंबर जारी किया है। नया नंबर क्या है और डिलीवरी की प्रकिया में क्या अलग बदलाव हुए हैं, आईए जानते हैं।

LPG Cylinders Booking: मोबाइल पर अब आएगा OTP

नई प्रक्रिया के तहत अब गैस बुकिंग करने के बाद ग्राहकों के मोबाइल पर एक OTP भेजा जाएगा। जब सिलेंडर आपके घर पर डिलीवरी की जाएगी तो ये ओटीपी नंबर आपको डिलीवरी बॉय को दिखाना होगा। इस ओटीपी कोड से मिलान के बाद ही डिलीवरी बॉय की ओर से सिलेंडर आपको दी जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि अगर आपने अपने डिस्ट्रीब्यूटर को मोबाइल नंबर अपडेट नहीं करवाया है तो ये काम जल्द से जल्द करा लें।

वैसे इसे आप डिलीवरी बॉय के पास मौजूद ऐप के जरिए भी ग्राहक रियल टाइम में अपने नंबर को अपडेट करा सकते हैं। ऐसा करते ही कोड जनरेट हो जाएगा। हालांकि अगर आपका एड्रेस और मोबाइल नंबर गलत है तो मुश्किल हो सकती है। ऐसे में इन ग्राहकों की सिलेंडर की डिलीवरी रोकी जा सकती है। इस सिस्टम को पहले 100 स्मार्ट सिटी में लागू किया जा रहा है। बाद में अन्य शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा।

इंडेन गैस का बुकिंग नंबर बदला (Indane Gas Booking New Number)

इंडेन गैस ने अपना बुकिंग नंबर बदल दिया है। आज से इंडेन के ग्राहक पुराने नंबर से गैस बुक नहीं कर सकेंगे। इंडेन ने भी अपने LPG ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर गैस बुक कराने का नया नंबर एसएमएस के जरिए भेज दिया है। 

वैसे बता दें कि इंडेन गैस के उपभोक्ता अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए 7718955555 पर कॉल या मैसेज कर सकते हैं। साथ ही हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें भी तय की जाती हैं। इसमें कई बाद वृद्धि तो कई दफा दामों को घटाया भी जाता है। वैसे, ग्राहकों के लिए राहत की बात ये है कि इस बार कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

टॅग्स :एलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस