लाइव न्यूज़ :

LPG Price Cut: खुशखबरी! 1 नवंबर से LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, चेक करें नई दरें

By अंजली चौहान | Updated: November 1, 2025 09:20 IST

LPG Price Cut:दिल्ली और मुंबई से लेकर पटना, लखनऊ और कोलकाता तक रसोई गैस सिलेंडर 5 से 5.5 रुपये तक सस्ता हो गया है। इससे देशभर के लाखों उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है।

Open in App

LPG Price Cut: 1 नवंबर से होने वाले बदलावों में से एक बदलाव एलपीजी सिलेंडर से भी जुड़ा है। एलपीजी सिलेंडर अब सस्ते हो गए हैं। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की नई दरें जारी कर दी हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली समेत देश भर के कई शहरों में 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना, लखनऊ और कोलकाता तक, 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर पाँच से साढ़े पाँच रुपये तक सस्ते हो गए हैं। इससे व्यावसायिक गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लाखों उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। इस प्रकार, पिछले एक साल में कीमत में लगभग 200 रुपये की कमी आई है। यह होटल और अन्य व्यावसायिक स्थानों पर इसका इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी राहत है।

देश के चार बड़े शहरों की बात करें तो 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत कहीं 5 रुपये तो कहीं 5.50 रुपये कम हुई है।

कितनी हुई एलपीजी सिलेंडर की  कीमतें

दिल्ली में इसकी पिछली कीमत ₹1595.50 थी, जो अब ₹5 कम होकर ₹1590.50 हो गई है।

कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹1700.50 से घटकर ₹1694 हो गई है।

मुंबई में 19 किलो वाला सिलेंडर, जो पहले ₹1,547 में मिलता था, अब ₹1542 में मिलेगा।

चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹1754.50 से घटकर ₹1750 हो गई है।

देश भर के अन्य शहरों में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी आई है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर कितने में उपलब्ध हैं?

इंडियन ऑयल ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव किया है। हालाँकि, पुरानी कीमतें ही लागू रहेंगी। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹853 है, जबकि मुंबई में यह ₹852.50 है। तेल विपणन कंपनियों ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है।

अप्रैल 2025 से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं, इनमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। गौरतलब है कि 8 अप्रैल, 2025 को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी की गई थी। तब से दिल्ली में कीमत ₹853 हो गई है और यह दर अब तक लागू है। केंद्र सरकार ने अगस्त 2023 में घरेलू सिलेंडर पर सबसे बड़ी कटौती की थी। उस समय सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए कीमतों में ₹200 की कमी की थी।

टॅग्स :LPGभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए