लाइव न्यूज़ :

देश में आज से एलपीजी सिलेंडर के दामों में 25 रुपए का इजाफा, इस साल जनवरी के बाद से पांचवी बार बढ़े दाम

By अभिषेक पारीक | Updated: July 1, 2021 10:37 IST

देश में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए का इजाफा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर इजाफा हुआ है।सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए का इजाफा किया है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में एक जनवरी के बाद से पांचवी बार इजाफा हुआ है। 

देश में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए का इजाफा किया है। इसके बाद दिल्ली में एलपीजी के सिलेंडर की कीमत बढ़कर 834 रुपए पहुंच गई है। इससे पहले तक सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी। मई-जून में जहां कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। वहीं अप्रैल में सिलेंडर की कीमत में 10 रुपए की कमी आई थी। 

नई कीमतों के लागू होने के बाद अब कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 861 रुपए तक पहुंच गई है। वहीं मुंबई में अब लोगों को एक एलपीजी सिलेंडर के लिए 834 और चेन्नई में 850 रुपए की कीमत चुकानी होगी। 

एक जनवरी के बाद 140 रुपए बढ़े

दिल्ली में इस साल एलपीजी का सिलेंडर करीब डेढ सौ रुपए तक महंगा हो गया है। एक जनवरी को एलपीजी की कीमत 694 रुपए थी और करीब छह महीनों में यह बढ़कर 834 रुपए तक पहुंच गई है। इस तरह से रसोई गैस के दामों में इस साल 140 रुपए की बढोतरी हुई है। इससे पहले 4 फरवरी को रसोई गैस का दाम बढ़कर 719, 15 फरवरी को 769 और 25 फरवरी को 794 और मार्च में 819 रुपए हो गया था। हालाकि अप्रैल में 10 रुपए की कमी की गई थी। 

19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1,550 रुपए

इसके साथ ही दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 76.50 रुपए बढ़कर 1,550 रुपए हो गई है। इंडियन ऑयल के मुताबिक, एक जून को दिल्ली में सिलेंडर की कीमतों में 122 रुपए की कमी की गई थी। 

टॅग्स :एलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील