लाइव न्यूज़ :

देश में 247 दिनों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम

By भाषा | Updated: October 31, 2021 11:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 12,830 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,42,73,300 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,59,272 हो गई जो 247 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से 446 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,58,186 हो गई है। कोरोना वायरस के नए मामले लगातार 23वें दिन 20,000 से कम हैं और 126 दिन से नए मामले 50,000 से कम हैं।

मंत्रालय के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या, संक्रमण के कुल मामलों की 0.46 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। वहीं, ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.20 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2283 की गिरावट आई है।

स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,36,55,842 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के मुताबिक दैनिक संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत है जो पिछले 27 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.18 प्रतिशत है जो पिछले 37 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है।

देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 106.14 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मौत के 446 नए मामलों में 358 केरल के और 26 मामले महाराष्ट्र के हैं। केरल पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 से होने वाली मौत के आंकड़ों में संशोधन कर रहा है।

देश में संक्रमण से अब तक 4,58,186 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 1,40,196, कर्नाटक में 38,071, तमिलनाडु में 36,097, केरल में 31,514, दिल्ली में 25,091, उत्तर प्रदेश में 22,900 और पश्चिम बंगाल में 19,126 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए