लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना के 24 घंटे में 7579 नए मामले, 236 लोगों की गई जान

By भाषा | Updated: November 23, 2021 10:24 IST

Covid-19: भारत में कोरोना से 236 और लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 1,13,584 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर एक लाख 13 हजार 584 हो गई है।देश में लगातार 46 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं।24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,859 की कमी।

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,579 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,26,480 हो गई। पिछले 543 दिन में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,13,584 हो गई है, जो पिछले 536 दिन में सबसे कम हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 236 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,66,147 हो गई। देश में लगातार 46 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और लगातार 149 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

एक्टिव मरीजों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत

मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,13,584 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,859 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.32 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील