लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कम तीव्रता का भूकंप

By भाषा | Updated: June 20, 2021 14:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून दिल्ली में रविवार को दोपहर के समय हल्का भूकंप आया जिसकी तीव्रता 2.1 थी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र पंजाबी बाग इलाके में सात किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया। अभी तक जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पिछले साल अप्रैल से अगस्त के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई भूकंप आने के बाद भूकंप विज्ञान केंद्र ने दिल्ली में और उसके आसपास भूकंपीय गतिविधि पर करीबी निगरानी के लिए अतिरिक्त भूकंप रिकॉर्डिंग उपकरण तैनात किए हैं।

उपग्रह से मिली तस्वीरों के विश्लेषण के आधार पर दिल्ली में वजीराबाद, तीमारपुर और कमला नेहरू रिज, राजस्थान के झुंझनू और अलवर जिलों, हरियाणा में सोनीपत, सोहना, गुरुग्राम, रोहतक, रेवाड़ी और नूंह जिलों तथा उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ‘एक्टिव फॉल्ट्स’ के संकेत देखे गए जिनमें जमीनी हलचल शामिल होती है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अप्रैल से अगस्त 2020 के दौरान कम तीव्रता के भूकंप आए थे जिनका केंद्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली, रोहतक, सोनीपत, बागपत, फरीदाबाद और अलवर में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए