लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में एक ही फंदे से लटक कर प्रेमी युगल ने दी जान

By भाषा | Updated: April 15, 2021 18:24 IST

Open in App

पाकुड़, 15 अप्रैल झारखंड के पाकुड़ में प्रेमी युगल द्वारा एक ही रस्सी के फंदे से लटक कर जान देने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के निपनिया सिमरीटोला में सामने आई इस घटना में प्रेमी युगल बबलु पहाड़िया (25) तथा पोखरी पहाड़िन (21) दोनों करीबी रिश्तेदार होने के बावजूद एक-दूसरे को प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। हालांकि, परिजन इसके खिलाफ थे।

उन्होंने बताया कि दोनों मंगलवार देर शाम अपने-अपने घरों से निकल गए। बुधवार को जब परिजन उन्हें घर में न देख खोजबीन करने लगे तो शाम करीब चार बजे दोनों को गांव से कुछ दूर जंगल में पेड़ से लटकते पाया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही रस्सी के फंदे से लटकते पाए गए।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले की सभी दृष्टिकोण से जांच की जा रही है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए