लाइव न्यूज़ :

लव जिहादः युवती को प्रेमजाल में फंसा शख्स ने की शादी, जान से मारने की धमकी दे कराने लगा देह व्यापार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2021 16:26 IST

थानाध्यक्ष के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह अपने कथित पति मिर्जापुर निवासी मो. गुलाम रसूल के साथ किराए के मकान में हाथी चौक इलाके में रहती है। बचपन में ही उसके पिता का स्वर्गवास हो गया था जिसके बाद रोजी-रोटी के लिए जागरण प्रोग्राम करने लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने बताया कि गुलाम रसूल अक्सर उसके गले पर चाकू रखकर गला रेत देने की धमकी देता थापीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसने कई बार बचकर भागने की कोशिश की लेकिन भाग नहीं पाई

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है जहां एक अनाथ युवती को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया गया और फिर उससे शादी कर जबरन देह-व्यापार कराया कराया गया। मामला शहर के हाथी चौक इलाके का है। पीड़िता पिछले एक साल से अपने पति के चंगुल से निकलने की कोशिश कर रही थी जिसे गुरुवार की शाम मौका मिल गया।

दरअसल स्मैक के नशे में चूर पति गुरुवार शाम बाइक से उसे देह व्यापार के लिए वैशाली गढ़ ले जा रहा था। मुजफ्फरपुर के पास अख्तियारपुर में वह मौका देख बाइक से कूद पड़ी और लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी। इसके बाद आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और पूरा मामला समझने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।  थाने में पीड़िता ने थानाध्यक्ष मणि भूषण के सामने जब उसने अपनी आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। इस खौफनाक कहानी को अंजाम देने वाला व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा और बाल बच्चेदार था। लेकिन उसने इसकी भनक तक नहीं लगने दी थी।

थानाध्यक्ष के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह अपने कथित पति मिर्जापुर निवासी मो. गुलाम रसूल के साथ किराए के मकान में हाथी चौक इलाके में रहती है। बचपन में ही उसके पिता का स्वर्गवास हो गया था जिसके बाद रोजी-रोटी के लिए जागरण प्रोग्राम करने लगी थी। उसने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व बबलू राय मिला जिसने सहानुभूति जताते हुए दोस्ती कर ली। उसने खुद को कुंवारा और अनाथ बताते हुए शादी का प्रस्ताव दिया। पीड़िता के राजी होने के बाद  17 अगस्त 2020 को शादी के लिए दोनों कोर्ट पहुंचे जहां आरोपी बबलू का आधार कार्ड में मो. गुलाम रसूल, पिता लालबाबू, ग्राम मिर्जापुर, थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर देख दंग रह गई।

आरोपी की असलियत सामने आने के बाद पीड़िता ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद उसे उसके प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। डर की वजह से पीड़िता ने कोर्ट में शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि गुलाम रसूल पहले से ही शादी शुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता के मुताबिक रसूल उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के अलावा देह व्यापार कराने के लिए मजबूर कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि गुलाम रसूल अक्सर उसके गले पर चाकू रखकर गला रेत देने की धमकी देता था। मजबूरन उसके कहने पर वह गलत काम करने पर मजबूर हो गई। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसने कई बार बचकर भागने की कोशिश की लेकिन भाग नहीं पाई। वहीं रसूल जब घर से बाहर जाता तो कमरे के गेट में बाहर से ताला मार कर जाता था। थानाध्यक्ष मणिभूषण ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :लव जिहादबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए