लाइव न्यूज़ :

लाउडस्पीकर विवाद: मुसलमानों ने प्रशासन से कहा, "शिरडी साईं की आरती अज़ान की तरह पवित्र है, साईं मंदिर को इस विवाद से दूर रखें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 6, 2022 15:29 IST

महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईंबाबा के मुसलमान भक्तों ने शिरडी पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि साईं मंदिर और उनकी होने वाली रोजाना आरती को लाउडस्पीकर विवाद से दूर रखा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देशिरडी के मुसलमानों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि साई मंदिर को लाउडस्पीकर विवाद से दूर रखें शिरडी स्थित जामा मस्जिद ने कहा शिरडी साईं की आरती अज़ान की तरह पवित्र हैपुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा नियम सभी के लिए एक है, लाउडस्पीकर की इजाजत नहीं मिलेगी

मुंबई:महाराष्ट्र में सियासी लड़ाई का जरिया बने लाउडस्पीकर ने भले ही उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच जंग की स्थिति पैदा कर दी हो लेकिन इसी लाउडस्पीकर विवाद में एक ऐसा मामला भी सामने आया है, जिसे धार्मिक सद्भाव की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।

महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईंबाबा के मुसलमान भक्तों ने शिरडी पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि साईंबाबा के मंदिर और उनकी होने वाली रोजाना आरती को लाउडस्पीकर विवाद से दूर रखा जाए।

इसके साथ ही शिरडी के जामा मस्जिद के मौलवी और अन्य सदस्यों ने लिखित आवेदन देकर शिरडी पुलिस से साईंबाबा मंदिर में होने वाली आरती के लिए लाउडस्पीकर प्रयोग करने की इजाजत देने की मांग की है।

समाचार वेबसाइट 'मिड डे' के मुताबिक शिरडी के मुसलमानों में साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट द्वारा लाउडस्पीकर बंद किये जाने से भारी दुख और निराशा है। इसलिए शिरड़ी के मुस्लिम समुदाय ने ने पुलिस अधिकारियों को मंदिर को लाउडस्पीकर विवाद से दूर रखने की गुजारिश की है।

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा गया है, “शिरडी के साईंबाबा हिंदू और मुसलमानों की एकता और सौहार्द के प्रतीक हैं, ऐसे में उन्हें लाउडस्पीकर विवाद से दूर रखा जाए और हम सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार मस्जिद में होने वाली सुबह की अजान के लिए लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेंगे लेकिन हम साईं की काकड़ आरती के लिए मांग करते हैं कि मंदिर को लाउडस्पीकर की इजाजत दी जाए।"

मालूम हो कि शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर में हर दिन पांच बार साईंबाबा की आरती की जाती है। इन आरतियों में सुबह 5 बजे की भूपाली आरती, सुबह 5.15 बजे काकड़ आरती और रात 10 बजे होने वाली शेज आरती प्रमुख है। साईं मंदिर प्रशासन ने बुधवार से सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार आरती में प्रयोग होने वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

इसके अगले दिन गुरुवार को शिरडी स्थित जामा मस्जिद ट्रस्ट ने तहसीलदार के कार्यालय के साथ-साथ शिरडी पुलिस स्टेशन को अपनी ओर से आवेदन देते हुए कहा, “शिरडी के सभी लोग मांग करते हैं कि राजनीतिक फायदे के लिए साईं मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा पर रोक न लगाई जाए। जामा मस्जिद साईं के काकड़ आरती के लिए लाउडस्पीकर की अनुमति देने की मांग करती है।"

इस संबंध में जामा मस्जिद ट्रस्ट के सचिव हाजी सैय्यद इब्राहिम हुसैन ने कहा, “किसी को भी साईं मंदिर में लाउडस्पीकर के उपयोग से कोई आपत्ति नहीं है। हम पीढ़ियों से चले आ रहे भाईचारे को नहीं तोड़ना चाहते हैं। शिरडी साईं की आरती अज़ान की तरह ही पवित्र है।"

इस मामले में शिरडी थाने के एसएचओ गुलाबराव पाटिल ने कहा कि हमें जामा मस्जिद की ओर से साईं मदिर में लाउडस्पीकर इजाजत का पत्र मिला है लेकिन हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण इस मामले में कोई आदेश नहीं दे सकते हैं।

एसएचओ गुलाबराव पाटिल ने कहा कि शिरडी स्थित मस्जिद और साईं मंदिर ने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार बुधवार से लाउडस्पीकरका प्रयोग बंद कर दिया है। जहां तक मुस्लिम ​​समुदाय की ओर से की गई अपील का सवाल है तो पुलिस उनकी भावनाओं का सम्मान करती है लेकिन कानूनी तौर पर हम इस मामले में कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। 

टॅग्स :Shirdiअहमदनगरahmednagar-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप