लाइव न्यूज़ :

INX Media Case: चिदंबरम ने SC में कहा- जेल में 43 दिन में पांच किलो वजन कम हुआ, दो बार बीमार पड़ा

By भाषा | Updated: October 19, 2019 05:49 IST

आईएनएक्स मीडिया केसः न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की पीठ को चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने बताया, ‘‘जेल में 43 दिन रहने के दौरान वह दो बार क्रमश: पांच और सात दिन के लिए बीमार पड़ गये थे और उन्हें एंटीबायोटिक दिये गये।’’

Open in App
ठळक मुद्देआईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किये गये पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि जेल में पिछले 43 दिन में उनका पांच किलो वजन कम हो चुका है और वह दो बार बीमार पड़ चुके हैं। चिदंबरम ने मामले में शीर्ष अदालत से जमानत की मांग की और कहा कि दो बार बीमार पड़ने के बाद उन्हें एंटीबायोटिक दिये गये।

आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किये गये पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि जेल में पिछले 43 दिन में उनका पांच किलो वजन कम हो चुका है और वह दो बार बीमार पड़ चुके हैं। चिदंबरम ने मामले में शीर्ष अदालत से जमानत की मांग की और कहा कि दो बार बीमार पड़ने के बाद उन्हें एंटीबायोटिक दिये गये।

न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की पीठ को चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने बताया, ‘‘जेल में 43 दिन रहने के दौरान वह दो बार क्रमश: पांच और सात दिन के लिए बीमार पड़ गये थे और उन्हें एंटीबायोटिक दिये गये।’’

उन्होंने अदालत को बताया, ‘‘उनका वजन 73.5 किलोग्राम से कम होकर 68.5 किलोग्राम हो गया है।’’ सिब्बल ने कहा कि सर्दियां शुरू हो रहीं हैं और ऐसे में 74 साल के चिदंबरम को और सेहत संबंधी कठिनाइयां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई की ये दलीलें झूठी और बेबुनियाद आशंकाओं पर आधारित थीं कि चिदंबरम गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं या सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।

अदालत कक्ष में सिब्बल तथा सीबीआई की पैरवी कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सिब्बल ने कहा कि आरोपपत्र दाखिल करना जमानत से इनकार करने का कोई आधार नहीं है क्योंकि सब जानते हैं कि 2जी घोटाले के मामले में क्या हुआ था।

आरोपपत्र दाखिल होने के बाद सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया था। मेहता ने 2जी घोटाले का जिक्र किये जाने पर विरोध जताया और कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है और उच्च न्यायालय में एक अपील लंबित है। चिदंबरम को सीबीआई ने 21 अगस्त को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल यहां तिहाड़ जेल में बंद हैं।

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमसुप्रीम कोर्टकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील