लाइव न्यूज़ :

पत्रकार रजत शर्मा ने याद की अरुण जेटली के साथ पांच दशक पुरानी दोस्ती, कहा- मैंने अपना बड़ा भाई और अच्छा दोस्त खोया, समझ नहीं आता क्या भूलूं, क्या याद रखूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2019 15:08 IST

रजत शर्मा खुद अरुण जेटली से अपनी दोस्ती के बारे में लोगों से किस्से शेयर कर चुके हैं। अफसोस की बात ये है कि जेटली अब दोस्तों की मदद नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनका निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में शनिवार को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देरजत शर्मा दिवंगत अरुण जेटली से अपनी दोस्ती के किस्से कई बार खुद से बता चुके हैं।दिल्ली के श्रीराम कॉलेज से जुड़ा उनकी दोस्ती का एक किस्सा बहुत मशहूर है।

इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया। रजत शर्मा ने लिखा- अरुण जेटली मेरे परम मित्र थे। हमारी मित्रता पांच दशक पुरानी थी। उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। ईश्वर उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें। जेटली एक कुशल प्रशासक, एक विज्ञ विधिवेत्ता, और एक निष्कलंक राजनेता थे। परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।एक अन्य ट्वीट में रजत शर्मा ने लिखा- अरुण जेटली के निधन की खबर से एक शून्य जैसा पैदा हो गया है। समझ में नहीं आता क्या भूलूं, क्या याद रखूं । देश के लिए अरुण जी प्रखर नेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, तेज़ तर्रार वकील और निष्कलंक व्यक्तित्व के धनी इंसान थे, लेकिन मेरे लिए अरुण जेटली इन सबसे अलग अच्छे दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई थे। आज मैंने अपना बड़ा भाई, अपना अच्छा दोस्त खोया है। उनके जाने से पैदा हुआ शून्य कभी नहीं भर पाएगा। ईश्वर अरुण जेटली की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें।

रजत शर्मा दिवंगत अरुण जेटली से अपनी दोस्ती के किस्से कई बार खुद से बता चुके हैं। इनकी दोस्ती से जुड़ा एक किस्सा और बहुत मशहूर है। दोस्ती के इस किस्से को रजत शर्मा अपने शो आप की अदालत में खुद शेयर कर चुके हैं- 

लगभग 45 साल पुरानी बात है जब रजत शर्मा दिल्ली के श्रीराम कॉलेज में एडमिशन मिल गया। कॉलेज में पहले दिन उनकी मुलाकात अरुण जेटली से हुई। अरुण जेटली उस समय कॉलेज यूनियन के अध्यक्ष थे। कॉलेज का पहला दिन था रजत शर्मा फीस जमा करना था और उनके पास फीस के पूरे पैसे नहीं थे। देरी से फीस जमा करने के कारण अकाउंटेंट ने रजत को डांटा और कहा कि इकट्ठे पैसे लेकर आया करो। फीस में जब 4 रुपए कम निकले तो अकाउंटेंट एक बार फिर जोर से उन पर चिल्लाया। 

उसी दौरान वहां से अरुण जेटली निकल रहे थे। चिल्लाने की आवाज सुन कर वो आए और अकाउंटेंट को डांटते हुये कहा कि फ्रेशर से ऐसे कैसे बात कर सकते हो। अरुण ने फीस पूरी करने के लिए जेब से 4 रुपए निकालकर रजत को दिए। और फिर कंधे पर हाथ रखकर बोले तुम्हारे पास तो चाय के पैसे भी नहीं होंगे। चलो मैं तुम्हें चाय पिलाता हूं।

उस घटना के बाद दोनों के बीच दोस्ती की गहरी होती चली गई और आगे चलकर यह दोश्ती पारिवारिक रिश्ते में बदल गई। बताया जाता है कि जेटली ने रजत शर्मा की शादी जेटली ने अपने बंगले से ही की थी और बाद में उनके टीवी करियर में भी हमेशा भरोसेमंद दोस्त की तरह साथ निभाते रहे।

डीडीसीए के 14 साल अध्यक्ष रहे थे अरुण जेटलीअरुण जेटली का क्रिकेट से भी नाता रहा और वह 1999 से 2013 तक दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष भी रहे। डीडीसीए अध्यक्ष पद के तौर पर जेटली का नाम विवादों में भी घिरा था। ये विवाद उनके वित्त मंत्री रहने के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उन पर डीडीसीए में कथिति वित्तीय अनियमितताओं के लिए लगाए गए आरोपों के बाद सुर्खियों में आ गया था।

जेटली ने किया था मानहानि का मुकदमा, केजरीवाल ने मांगी थी माफीजेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनका नाम डीडीसीए में कथित वित्तीय अनियमितताओँ में घसीटने के लिए उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था। 

इस मामले में रजत शर्मा ने उनकी ईमानदारी और प्रतिष्ठा का हलफनामा कोर्ट में दिया था। इस पर एक पत्रकार और एक सत्ताधारी राजनेता के बीच के रिश्ते पर सवाल भी खड़े हुए थे। यह सवाल लंबे समय से बहस का विषय बना रहा था।

टॅग्स :अरुण जेटलीरजत शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी ने कहा-अरुण जेटली को मुझे धमकाने के लिए भेजा गया था?, जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने कहा-2019 में पिता का निधन हो गया था और 2020 में कैसे मिले आप?

ज़रा हटकेWATCH: रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में वैदिक ज्ञान पर सवाल पूछने के बाद ममता कुलकर्णी का जवाब वायरल

क्रिकेटDDCA Election Results Out: रोहन जेटली को 1577 वोट और कीर्ति आजाद को 777 मत?, टीएमसी सांसद को अरुण जेटली के बेटे ने हराया, सभी पद पर रोहन गुट का कब्जा!

क्रिकेटDDCA Elections: 3748 सदस्य करेंगे वोट, रोहन जेटली-कीर्ति आजाद में मुकाबला?, 16 दिसंबर को रिजल्ट, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पर कौन लड़ रहा

क्रिकेटIND vs BAN 2nd T20 Pitch Report: दिल्ली में आज भारत-बांग्लादेश का दूसरा टी20 मैच, बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या बॉलर बरसाएंगे कहर? जानें कैसी है पिच

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई