भगवान वेंकटेश्वर का नाम माइक्रोचिप्स में दर्ज, लाल ग्रह के लिए उड़ान भरने वाले नासा के मंगल 2020 रोवर में लगाया जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2019 20:49 IST2019-10-02T20:49:26+5:302019-10-02T20:49:26+5:30

श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में प्राच्च विद्या संस्थान के पूर्व प्रोफेसर रेड्डी ने बताया, ‘‘मैंने भगवान वेंकटेश्वर का पवित्र नाम प्रस्तुत किया है और नासा की आधिकारिक वेबसाइट से भगवान के नाम पर स्मारिका बोर्डिंग पास मिला है।’’

Lord Venkateswara's name recorded in microchips, to be flown to NASA's Mars 2020 rover flying to red planet | भगवान वेंकटेश्वर का नाम माइक्रोचिप्स में दर्ज, लाल ग्रह के लिए उड़ान भरने वाले नासा के मंगल 2020 रोवर में लगाया जाएगा

फरवरी 2021 में मंगल पर यान के पहुंचने की संभावना है। 

Highlightsराष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन के पूर्व निदेशक और भगवान वेंकटेश्वर के अनन्य भक्त वी वेंकट रमण रेड्डी ने इस बारे में बताया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि रोवर में लगाए जाने वाले माइक्रोचिप्स पर भगवान वेंकटेश्वर के साथ ही एक करोड़ नाम इसमें दर्ज होंगे।

तिरुमला स्थित प्रसिद्ध मंदिर के भगवान वेंकटेश्वर का नाम माइक्रोचिप्स में दर्ज होगा और इसे लाल ग्रह के लिए उड़ान भरने वाले नासा के मंगल 2020 रोवर में लगाया जाएगा।

राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन के पूर्व निदेशक और भगवान वेंकटेश्वर के अनन्य भक्त वी वेंकट रमण रेड्डी ने इस बारे में बताया। श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में प्राच्च विद्या संस्थान के पूर्व प्रोफेसर रेड्डी ने बताया, ‘‘मैंने भगवान वेंकटेश्वर का पवित्र नाम प्रस्तुत किया है और नासा की आधिकारिक वेबसाइट से भगवान के नाम पर स्मारिका बोर्डिंग पास मिला है।’’

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि रोवर में लगाए जाने वाले माइक्रोचिप्स पर भगवान वेंकटेश्वर के साथ ही एक करोड़ नाम इसमें दर्ज होंगे। रेड्डी ने बताया कि मंगलवार को समाप्त हो रहे ‘मंगल के लिए अपना नाम भेजें’ अभियान के लिए नासा की वेबसाइट पर नाम सौंपे गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा समर्थक हूं और भगवान वेंकटेश्वर का अनन्य भक्त हूं। तिरुमला के प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर के देवता का नाम मंगल पर भेजकर मैं बहुत प्रसन्न हूं।’’ नासा ने लाल ग्रह के लिए लोगों से अपने नाम भेजने को कहा था। इस मिशन का कार्यक्रम जुलाई 2020 में निर्धारित है। फरवरी 2021 में मंगल पर यान के पहुंचने की संभावना है। 

Web Title: Lord Venkateswara's name recorded in microchips, to be flown to NASA's Mars 2020 rover flying to red planet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे