लाइव न्यूज़ :

दुनिया को महाविनाश से बचाने का एकमात्र रास्ता महावीर और अहिंसाः जैन संत पर्वसागर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2023 15:05 IST

दुनिया हिंसा के तमाम हथियार जुटाए हुए बैठी है, जो एक दिन महाविनाश का कारण बनेंगे। अगर इस महाविनाश से बचना है तो महावीर ही मात्र एक विकल्प हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअहिंसा, समरसता और विश्व मैत्री से ही सब कुछ ठीक हो सकता है। विश्वमैत्री अहिंसा धर्म प्रभावना यात्रा को यूके की उपलब्धि बताया।

नई दिल्लीः क्रांतिकारी राष्ट्रसंत जैन मुनि तरुण सागर जी की 56वीं जयंती पर उनके शिष्य पर्वसागरजी महाराज ने सोमवार 26 जून को लंदन की संसद में अपना प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि अगर दुनिया को महाविनाश बचाना है तो दो ही मार्ग हैं, एक महावीर का और दूसरा महाविनाश का। इसलिए हमें महावीर और उनकी अहिंसा को जानना और जीना होगा।

आज दुनिया हिंसा के तमाम हथियार जुटाए हुए बैठी है, जो एक दिन महाविनाश का कारण बनेंगे। अगर इस महाविनाश से बचना है तो महावीर ही मात्र एक विकल्प हैं। उनकी अहिंसा, समरसता और विश्व मैत्री से ही सब कुछ ठीक हो सकता है। 

पर्वसागरजी महाराज ने लंदन की संसद में उपस्थिति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश-दुनिया को गुरु पुष्पदंत और श्री तरुणसागर जी महाराज ने जो विशेष आशीर्वाद गुरु मंत्र दिए हैं, उनके विस्तार की ज़िम्मेदारी उनके शिष्यों की होती है। उसी जिम्मेदारी को पूरा करते हुए वे आज इस अविस्मरणीय ऐतिहासिक अवसर धर्म व रास्ट्र संस्कृति प्रभावना के गुरु मंत्र का विस्तार कर रहे हैं।

इस दौरान ब्रिटिश संसद भवन में जैनमुनि श्री तरुण सागर जी महाराज की एक प्रतिमा का लोकार्पण हुआ व उनके कड़वे प्रवचनों पर आधारित एक अंग्रेजी की पुस्तक का लोकार्पण किया गया। ब्रिटिश सरकार का प्रीतिनिधित्व करते हुए मंत्री व सांसद ग्रेथ थॉमस ने पर्वसागरजी महाराज को उनकी विश्वमैत्री अहिंसा धर्म प्रभावना यात्रा को यूके की उपलब्धि बताया।

तरुण सागर जी महाराज की 56वीं जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए जैन धर्म व यूके के इतिहास में पहली बार जैन संत की इस यात्रा पर खुशी जाहिर की। सांसद ने सरकार की ओर से जैन संत के चरणों में सम्मान का एक प्रतीक भी समर्पित किया। इस अवसर पर हिंदू संस्कृति के प्रचार प्रसार में समर्पित सिद्धाश्रम प्रमुख संत राजराजेश्वर जी भी उपस्थित रहे।

टॅग्स :ब्रिटेनइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील